प्रियंका चोपड़ा जीवन परिचय: संघर्ष से सफलता तक की कहानी

प्रियंका चोपड़ा जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा ने कहा: आसान नहीं है सफलता की सीढ़ी को पाना : 💃

प्रियंका चोपड़ा जीवन परिचय: के बारे में हम क्या बताएं, “बॉलीवुड अभिनेत्री ” प्रियंका चोपड़ा खुद में ही एक पहचान है, प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी शकशीयत है, जिन्होंने अपने ही दम पर एक अव्वल दर्जे का मुकाम हासिल किया है,

बिना किसी समर्थन, बिना किसी सहारे के बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता हासिल कर पाना तो बहूत दूर की बात है, कोई ज़्यादा समय तक टिक भी नहीं पाता है, बिना बॉलीवुड सपोर्ट के, या यूं कह लीजिए, यहाँ पर हर किसी को आगे बढ़ने के लिए एक (गॉडफादर) की जरूरत होती है|

आसान नहीं है, एक मॉडलिंग करियर से “मिस वर्ल्ड” तक का सफर तय करना, और फिर “मिस वर्ल्ड” से लेकर बॉलीवूड और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर, वो भी बिना किसी के हाथ के, बिना किसी सहारे के:

प्रियंका चोपड़ा ने बताया सांवले रंग की वजह से उन्हे करना पड़ता था बहुत सी मुश्किलों का सामना

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दोरान बताया था, की कैसे उनके साँवले रंग को लेकर, लोग उनका मज़ाक उड़ाया करते थे, फिर चाहे वो उनके स्कूल के दिनों की बात हो, या उनके कार्य क्षेत्र करियर में, हम समझ सकते हैं कितना मुश्किल होता है, ऐसे हालातों का सामना करना, लेकिन उससे भी बहादुरी और निडरता की बात यह है, की बगेर लोगों की बातों की परवाह किए बिना, अपनी एक अलग पहचान बनाना, वो भी फिल्मी इंडस्ट्री के अंदर, जहां पर रंग रूप को बहुत ही बारीकी से देखा जाता है,

खास कर के तब, जब आप एक फ्रेशर होते हैं, ऊपर से कोई “गॉड फादर” नहीं होता है आपको हर समय सपोर्ट करने के लिए, गाइड करने के लिए, उसके ऊपर आपका साँवले रंग का होना, बहुत ही सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, कदर करते है हम, प्रियंका चोपड़ा के हिम्मत, और उनके जज्बे को, जो बिना टूटे मजबूत बन, डटी रही, खड़ी रही अपने सफर में, और अकेले संघर्ष करते हुए, अपना जीवन का सफर तय किया।

प्रियंका चोपड़ा, ने कैसे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की छलांग लगाई : Priyanka Chopra’s Journey Ticket to Hollywood :

प्रियंका चोपड़ा जीवन परिचय

प्रियंका कहती हैं: की उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों में, मॉडलिंग से शुरुआत की, उसके बाद काफ़ी रैम्प शो भी किए, और मिस वर्ल्ड के बाद फिर बतौर एक्ट्रेस उन्हें बॉलीवुड की फिल्में ऑफर हुई, और धीरे-धीरे प्रियंका चोपड़ा, अपनी अदाकारी से लोगों के मन में एक अलग जगह बनातीं चली गई।

फिर वक़्त के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने, ना ही बॉलीवुड में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया, बल्कि लोगों का बेशुमार प्यार भी हासिल किया 💕यह लोगों का बेशुमार प्यार ही तो था, जो प्रियंका चोपड़ा को, ना ही सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में, बल्कि “Bollywood से Ticket to Hollywood” तक का सफर तय करवाया, फिर जो उन्होंने एक बार रफ़्तार पकड़ी, तो फिर बस Nick Jones तक जाकर रुकी।

हालांकि प्रियंका चोपड़ा, एक बार अपने करियर उद्देश्य से भटक जरूर गई थी, प्यार में अच्छे-अच्छे अपना Aim/Goal भूल जाते हैं, लेकिन जो सही समय पर, प्यार वाला टिकट रिटर्न करदे, वो सबसे समझदार व्यक्ति कहलाता है।

प्रियंका चोपड़ा ने भी सही समय पर अपने करियर, अपने भविष्य पर फोकस करते हुए, इस कदर आगे बढ़ी, की फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा, कदम-कदम बढ़ाए जा, बढ़ाए जा, बढ़ाए जा। बस फिर क्या था, उन्होंने अपनी मेहनत, लगन, और अपनी काबलियत से भारतीय सिनेमा से लेकर, अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा तक बिना किसी सहारे, बिना किसी सपोर्ट के अकेले उड़ान भरी।

प्रियंका चोपड़ा को अपने समय में करना पड़ा था बहुत संघर्ष:

प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, उसे पाना इतना आसान नहीं होता, (एक कहावत तो, आप सभी ने सुनी ही होगी) यह प्यार नहीं है खेल बच्चों का, तेल निकल जाता है, अच्छों अच्छों का, बस यहाँ इस लाइन को थोड़ा उल्टा कर दीजिए 😊 सफलता पाना काम नहीं है, बच्चों का, तेल निकल जाता है, अच्छों-अच्छों का, कितने लोग आते हैं मुंबई में, मॉडल या एक्टर/ एक्ट्रेस बनने, लेकिन कुछ चन्द लोग ही होते हैं, जो अपनी एक अलग पहचान, अपनी एक अलग शख्सियत बना पाते हैं, और आसमान को छू जातें हैं, प्रियंका चोपड़ा उन्ही शख्सियत में से एक हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया: खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए जम कर करती हैं मेहनत:

प्रियंका चोपड़ा संघर्ष

प्रियंका चोपड़ा कहतीं हैं फिटनेस है बहुत ज़रूरी: अभिनेत्र क्षेत्र में बने रहना आसान नहीं, इसके लिए हमें सिर्फ निर्माताओं और निर्देशकों से मीटिंग करना, ऑडिशन देने ही काफी नहीं होते हैं, हमें अभिनेत्र क्षेत्र में बने रहने के लिए, बहुत से बलिदान, बहुत से योगदान देने पड़ते हैं, रोज़ सवेरे उठकर, योग, कसरत करना, फिर जिम जाना, और फिर Get back to ready for meetings & auditions अगर आप एक शुरुआती एक्टर हैं, तो आपको और भी ज़्यादा फोकस रहना पड़ता है।

लोग कहते हैं, की एक एक्टर या एक्ट्रेस की ज़िंदगी बहुत आनंद से भरी होती है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी सच नहीं है, हमें भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ “वैनिटी वैन” में बैठकर फिल्में नहीं बन जाती, और ना ही 24 घंटे कोई हमारे सर पर छाता-Umbrella लेकर, हमें धूप में छाँव देता रहता है, हमें भी धूप में सीन देने पड़ते हैं।

कई बार हमें दूसरे Supporting Actor या Actress के चलते, कभी-कभी ऐसी परिस्थिति भी आ जाती है, की supporting actor एक नया कलाकार होता है, तो ऐसी परिस्थिति में, हमें कई रीटेक भी देने पड़ते हैं उनके साथ, हम 24 घंटे वैनिटी वैन में आराम नहीं करतें हैं, हमें भी बहुत संघर्ष करना पड़ता है, बहुत मेहनत करनी पड़ती है, सफलता हमारे कदम चूमें, उसके लिए अपने कदमों को थकाना पड़ता है जनाब !

प्रियंका चोपड़ा ने बताया: अभिनेता बनने के लिए करने पड़ते हैं बहुत से त्याग- Sacrifice of An Actor’s Life

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, की कभी-कभी मन को बहुत मारना भी पड़ता है, अक्सर फिटनेस को बरकरार रखने के लिए, हमें अपने मन को मारना भी पड़ता है, हमें कुछ खाने का मन हो, तो अवॉइड करना पड़ता है, आप लोग अपनी मनपसंद चीज़ को खाकर मन को तृप्त करते हैं।

लेकिन हम एक्टर लोग, उसकी खुशबू से ही मन को बहला लेते हैं, हम आम पब्लिक की तरह बाहर जाकर पानी पूरी नहीं खा सकते, Beaches पर नहीं जा सकते, ऐसे समुंदर किनारे बैठ कर, लहरों को नहीं देख सकते, एक “लाइम लाइट” पाना जितना मुश्किल होता है, उससे कहीं ज़्यादा उस लाइमलाइट को बरकरार रखना मुश्किल होता है, एक एक्टर को एक्टर बनें रहने के लिए, बहुत से त्याग, बहुत से सैक्रिफ़ाइस करने पड़ते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की पहली डेब्यू फिल्म साउथ :

प्रियंका चोपड़ा को उनकी पहली फिल्म, उनके बहुत सारे मॉडलिंग असाइनमेंट, और सन 2000 में “मिस वर्ल्ड” का खिताब जीतने के बाद मिली थी, प्रियंका चोपड़ा, को बतौर अभिनेत्री साउथ इंडस्ट्री में पहली फिल्म का ऑफर हुआ था, जो की एक “तमिल फिल्म” थी। जी हाँ, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म तमिल से डेब्यू की थी, बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं, जिसका नाम था Thamizhan और उस फिल्म के अभिनेता थे, तमिल के सुपरस्टार “विजय” यह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी।

सिनेमा घरों में तमिल फिल्म Thamizhan रिलीज होने के बाद, दर्शकों ने प्रियंका का काम बेहद पसंद किया, उसके बाद निर्देशकों ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी पहली हिन्दी फिल्म “The Hero” का ऑफर किया, जिसमे बतौर अभिनेता सनी देओल, और बतौर अभिनेत्री प्रीती जिंटा और प्रियंका चोपड़ा सेकंड लीड में थी, लेकिन वो फिल्म जनता के बीच, कुछ खास असर नहीं दिखा पाई, लेकिन उसके बाद जो उनको दूसरी फिल्म मिली अंदाज़ जिसमे अभिनेता हमारे खिलाड़ी अक्षय कुमार थे, उस फिल्म ने जो तरक्की हासिल की, उसका कोई जवाब नहीं, और फिर वो वक़्त था, और आज का वक़्त है, प्रियंका चोपड़ा जिस गति से ऊपर बढ़ी, फिर रुकी नहीं 😊

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *