Quora में बैंक खाता को कैसे जोड़े, नीचे Complete process चित्र के साथ समझाया गया है, Quora कितने पैसे होने पर withdraw करने की अनुमति देता है, इस ट्यूटोरियल गाइड में पूरी तरह से समझेंगे, Quora में बैंक खाता जोड़ने के लिए नीचे बताए गए हर step को follow कीजिए।
विषय-सूची
Quora में बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए, आपके पास सबसे पहले एक Quora Account Profile होना चाहिए, Quora प्रोफाइल पर आने के बाद आपको profile icon 👤पर click करना है, वहाँ पर आपको monetization का option दिखेगा नीचे image में देखिए, कुछ इस तरह: 👇

Monetization पर click करने के बाद नीचे देखिए कुछ इस तरह का पेज open होगा: 👇 अगर आपके पास Quora अकाउंट नहीं है, तो आप Quora पर जाकर पहले अकाउंट बना लीजिए

Complete Process Set-up Bank Account in Quora to Earn Money
पेमेंट रीसीव करने के लिए, आपको एक Stripe account setup करना होगा, इस पेज में आपको Earnings के नीचे, Setting के ऑप्शन में $Banking and payouts का ऑप्शन दिख रहा होगा, उस पर click कीजिए, एक और नया पेज ओपन होगा, कुछ इस तरह 👇 नीचे देखिए:

Setup Email & Mobile Number In Quora:
Quora bank account setup करते समय, यह आपसे आपका email id और मोबाईल नंबर मांगेगा, आपको सब सही-सही भरना है, क्यूँ की यह verify करने के लिए OTP भेजता है, ईमेल id डालने के बाद submit बटन पर click कीजिए, कुछ इस तरह second नंबर वाले पेज की तरह पेज open होगा, मोबाईल नंबर मांगेगा, अब आप मोबाईल नंबर fill करने के बाद submit बटन पर click कर दीजिए, फिर OTP मांगेगा, OTP डाल कर verify कर दीजिए, फिर आपसे “टाइप ऑफ बिजनस” पूछेगा, नीचे दिए गए image में देखिए, कुछ इस तरह: 👇

Setup Type Of Business in Quora: Company Or Individual
आपको “Type of business” choose करना है, Company या individual, आपकी कंपनी है तो कंपनी select कीजिए, नहीं तो individual सिलेक्ट कीजिए, और continue कर दीजिए।
Fill The Name & Date of Birth:
अब second नंबर वाले पेज की तरह, एक पेज ओपन होगा, उसमे आपसे आपका नाम पूछेगा, ध्यान रखना है, आपको अपना लीगल नाम ही डालना है, जो आपके pan card या ड्राइविंग लाइसेन्स में है, लीगल नाम डाल लेने के बाद, डेट ऑफ बर्थ डाल कर continue कर देना है। फिर बैंक अकाउंट को जोड़ने के लिए, कुछ इस तरह का पेज open होगा: नीचे देखिए 👇

Fill The Bank Account Details:
जिस बैंक अकाउंट में आपको पैसे मँगवाने है, उस बैंक अकाउंट का details आप यहाँ पर भर दीजिए (ध्यान रहे – legal name में जो आपने Full name भरा था, अकाउंट भी उन्ही का होना चाहिए, उसी नाम का होना चाहिए, पहले picture में दिखाया गया है, Account holder की जगह, वही नाम भरना है जो बैंक अकाउंट में है, फिर आपके बैंक के ब्रांच का जो भी IFSC कोड है, वो भर दीजिए, अपना अकाउंट नंबर डालेंगे, और फिर दोबारा अकाउंट नंबर डालेंगे – फिर से पुष्टि करने के लिए, और save कर दीजिए।
Complete Your Verification:
Save करने के बाद next पेज open होगा, दूसरे picture में जैसा दिखाया गया है, कुछ इस तरह का पेज open होगा, वहाँ पर आपको Information required soon का option दिखेगा, information required soon पर click करिए, फिर आपको pan card या other का option मिलेगा, नीचे picture में देखिए: 👇

अब कुछ इस तरह का Verification पेज open होगा, सबसे आसान तरीका हम pan card को चुनेंगे, Image no.1 जब आप pan कार्ड पर click करेंगे, कुछ इस तरह शो करेगा, upload करने का option दिखाएगा, जैसा image no.2 में दिखाया गया है, upload वाले जगह पर आपको अपने Pan card की फोटो click करके upload करनी है, ध्यान रहे: आपका pan card का फोटो blur नहीं होना चाहिए, आपके pan card में आपका नाम आपकी फोटो आपका date-of-birth सब clear दिखना चाहिए, Pan कार्ड upload करने के बाद submit document पर click कर दीजिए।
Quora एक सप्ताह का समय लेगा अकाउंट review करने के लिए:
अब finally आपका बैंक अकाउंट Quora अकाउंट से जुड़ चुका है, दो से तीन दिन में आपका प्रोफाइल, pan card, बैंक अकाउंट detail सही है या गलत, सब रिव्यू करके आपको Quora की तरफ से mail आ जाएगा, 2 से 3 दिन, या ज़्यादा से ज़्यादा 1 हफ्ते के अंदर Quora मेल कर देता है।
Quora के फ़ायदे:
Quora के बहुत सारे फ़ायदे हैं, लेकिन दो फ़ायदे मुझे सबसे ज़्यादा अच्छे लगते हैं, पहला तो यह: की Quora मे AdSense का कोई झंझट नहीं है, पिन कोड घर पर आएगा, फर जाकर verify होगा, और दूसरा यह: की Quora पर पैसे withdraw करने का 100$ dollar वाला भी कोई झंझट नहीं है, (जीतने 10$ dollar होने पर, AdSense pin verify का option देता है, उतना 10$ dollar होने पर तो Quora पैसे बैंक में withdraw करना allow करता है, मैं personally कहूँ तो मुझे YouTube से ज़्यादा Quora पसंद है 😊आपकी क्या राय है, Comment में ज़रूर बताइए!
अब आपको जब भी अपना earning चेक करना हो, तो आप सबसे ऊपर बताए गए इमेज में प्रोफाइल icon पर click करके Monetization वाले option पर click करके चेक कर सकते हैं, और Minimum 10 dollar हो जाने पर आप पैसे withdraw कर सकते हैं।
अगर आपको यह जानना है की Quora आपको कितने तरीके से पैसा कमाने का option देता हैं, तो आप इस आर्टिकल पर जाकर समझ सकते हैं, How To Earn Money from Quora – Quora से पैसे कैसे कमाए? यहाँ पर हमने कम्प्लीट tutorial गाइड बनाया है , अकाउंट setup और कितने तरीके से पैसे कमा सकते हैं, ज़्यादा जानकारी के लिए वहाँ जाकर समझ सकते हैं, और कोई कन्फ़्युशन हो तो comment करके भी सवाल कर सकते हैं, हम पूर्ण कोशिश करेंगे उत्तर देने का।
Disclaimer: इस लेख/आर्टिकल में दी गई जानकारी, केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह कमाई की गारंटी या आर्थिक सफलता का कोई वादा नहीं है, और हम किसी विशेष कमाई की गारंटी नहीं देते हैं, आपकी सफलता का स्तर पूरी तरह से आपके अपने मेहनत और प्रयास पर निर्भर करता है।



