खाना खाने के बाद सोना चाहिए या नहीं? क्या होते हैं नुकसान?

खाना खाने के बाद सोना चाहिए या नहीं

सवाल: क्या हमें खाना खाने के बाद सोना चाहिए या नहीं? जवाब: नहीं खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए, हममें से बहुत सारे लोग आज भी ऐसे हैं, जो भरपेट खाना खाने के तुरंत बाद, रिमोट लेकर टीवी देखने बैठ जातें हैं, या तो मोबाईल लेकर बैठ जातें हैं, कुछ लोग तो और भी महान हैं, जो खाना खाने के फौरन बाद सोने ही चलें जाते हैं, यह सच है: कि खाना खाने के बाद अक्सर नींद आती है, लेकिन हमें खाना खाने के तुरंत बाद सोने से बचना चाहिए, इसके बहुत सारे फ़ायदे होते हैं, आज हम इस आर्टिकल में इन्हीं सभी बातों के बारे में जानेंगे:

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से क्या होता है?

खाना खाने के बाद सोना चाहिए या नहीं

खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाना, सोना या लेटना, आपके सेहत के लिए काफ़ी नुकसानदायक हो सकता है, जिससे आपको आगे चलकर भविष्य में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे की आपका पेट फूलना, खाना खाने के बाद तुरंत सोने से आपके पेट में ऐसिड बढ़ सकता है,और ऐसिड बढ़ने के कारण अपच जैसी शिकायत भी हो सकती है, इसके अलावा पेट फूलना, गैस से संबधित शिकायत, या अन्य किसी भी प्रकार की पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत हो सकती है, और यह आगे चलकर किसी गंभीर बीमारियों का रूप भी धारण कर सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएं: खाना खाने के तुरंत बाद सोने से हमारे पेट की पाचन प्रक्रिया अपनी कार्य गति से धीमी हो जाती है, जिसके कारण हमें अपच, पेट फूलना, गैस, कब्ज़, और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वज़न पर नियंत्रण का खोना: भोजन के तुरंत बाद सोने या लेटने से, हमारे पेट को भोजन पचाने के लिए जीतने निर्धारित समय की आवश्यकता होती है, उसे वह सही समय ना मिल पाने के कारण, खाने में जितनी कैलोरीस होतीं हैं, वे पूर्ण रूप से कैलोरीस को बर्न नहीं कर पाती है, जिसके कारण हम अक्सर मोटापे का शिकार होने लगते हैं।

सीने में जलन: खाना खाने के तुरंत बाद लेटने या सोने से, सीने में जलन और ऐसिड रिफलेक्स की समस्याएं हो सकती हैं, (ऐसिड रिफलेक्स को सरल भाषा में समझते हैं – खाना खाने के बाद जो पेट में ऐसिड बनता है, वह आपके गले और मुँह के तरफ़ यानि ऊपर की और बहने लगता है) सामान्य तौर पर भोजन करने के बाद, भोजन और ऐसिड को नीचे की और जाना चाहिए।

लेकिन जब हम खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं, तो खाना नीचे की ओर जाने के बजाय, ऊपर की ओर गले और मुँह की तरफ़ ग्रासनली में आ जाता है, जिसके कारण सीने में जलन (heartburn) जैसी समस्याएं, खट्टी डकारें आना, खट्टापन महसूस होना, बदहज़मी होना जैसी जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

जीईआरडी की समस्या: भोजन के फौरन बाद बिस्तर पर जाने की इस आदत को दोहराने के कारण, लगातार सीने में जलन होने की समस्या दिखने लगती है, और बार-बार इन्हीं लक्षणों के दिखने के कारण से, उत्पन्न हो सकती है गंभीर समस्या जिसे हम जीईआरडी (GERD) के नाम से जानते हैं, इसमे पेट का ऐसिड बार-बार ग्रासनली में जाने के कारण, जिसकी वजह से ग्रासनली की परत मे जलन होने लगती है, और ऐसिड रिफलेक्स के बार-बार होने से, यह गंभीर लक्षण पैदा कर सकता है, खाने के फौरन बाद लेटने या सोने की इस आदत से, पहले यह मामूली सीने में जलन की समस्या पैदा करना शुरू करता है, जिसे हम अक्सर नज़रंदाज़ कर देते हैं।

और लगातार भोजन के बाद सोने की इस आदत को अपनाने की वजह से, सीने में जलन की समस्या बार बार होने लगती है, और लंबे समय तक ये समस्या बनी रहने की वजह से GERD की समस्या हो सकती है, और यह एक (दीर्घकालिक) पुरानी और जिद्दी, पाचन संबंधी बीमारी बन सकती है। अगर एक सप्ताह में 2 बार से अधिक, या बार-बार ऐसी समस्या हो रही है, तो यह GERD के लक्षण हो सकते हैं, ऐसे में आपको इसे हल्के में ना लेकर, किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ज़रूर करनी चाहिए।

डायबीटीज की संभावना: खाना खाने के बाद सोने की इस आदत से, डायबीटीज का खतरा सीधे तौर पर तो नहीं होता है, लेकिन हाँ: बार-बार यही आदत को दोहराने की वजह से, आगे चलकर भविष्य में संभावनाएं ज़रूर बढ़ जाती है, कारण: खाने के बाद हमारे शरीर मे ग्लुकोज़ का स्तर बढ़ता है, और ऐसे में अगर हम खाने के फौरन बाद सोने या लेटने की क्रिया करने लगें, तो हमारा शरीर इस ग्लुकोज़ का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, जिसके कारण डायबीटीज के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

नींद में कमी महसूस करना: भोजन के तुरंत बाद सोने से, पाचन सही से नहीं हो पाता है, और पाचन सही से ना हो पाने के कारण, आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है, जिसके कारण पेट फूलना, गैस, बेचैनी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, और इस कारण से आप रात भर बेचैनी में, करवटें लेते रहें, जिससे नींद ना आने की समस्याएं हो सकती है।

खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए?

हल्की सैर करें: खाना खाने के बाद, कुछ देर वॉक करना चाहिए, टहलना चाहिए, और फिर बिस्तर पर जाना चाहिए, ताकि भोजन को पचने का एक उपयुक्त समय मिल सके, और भोजन सही तरीके से पच सके, जिससे हम एक लंबे समय तक रोगमुक्त रह सकें।

हेल्थ एक्सपर्ट्स आम तौर पर सलाह देते हैं: कि भरपेट भोजन करने के बाद, सोने से होने वाली स्वास्थ्य जोखिम लेने से बचने के लिए, और एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए, और भविष्य में आने वाली सभी शारीरिक समस्याओं से दूर रहने के लिए, कम से कम 15 से 20 मिनट की वॉक लें, सैर पर निकलें, और अगर समय की बेहद कमी है, तो (500 से 1000) कदम तो ज़रूर चलें, और खाना खाने से बिस्तर पर जाने के बीच में, 2 से 3 घंटे का फ़ासला ज़रूर रखें, और स्वस्थ रहें।❤️

खाना खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

खाना खाने के फौरन बाद, रीमोट लेकर टीवी देखने की आदत, या मोबाईल लेकर बैठ जाने की आदत को टालना चाहिए, खाना खाने के तुरंत बाद लेटना या सोना तो बिल्कुल भी नहीं चाहिए, भोजन के तुरंत बाद ठंडा पानी, चाय और कॉफी जैसे पेय प्रदार्थ से बचना चाहिए, खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करने से भी बचना चाहिए,

इसके अलावा कोई भारी बोझा उठाना, भारी वस्तु उठाना और किसी भी प्रकार का भारी व्यायाम करना, इन सभी चीजों से बचना चाहिए, क्यूंकि इस प्रकार की क्रियाओं से हमारे पाचन प्रक्रिया की गतिविधि कमज़ोर हो जाती है, भविष्य में आने वाली किसी भी समस्याओं से बचने के लिए, हमें ऐसी किसी भी गतिविधि को नहीं अपनाना चाहिए, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव पड़े।

खाना खाने के कितनी देर बाद सोना चाहिए?

भोजन करने और सोने के दरमियान, कम से कम 2 से 3 घंटों का फ़ासला ज़रूर रखना चाहिए, हेल्थ एक्सपर्ट्स के सलाह के अनुसार: अगर आप लंबे समय तक एक अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं, तो आपको एक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए, खाना खाने के फौरन बाद, सोने या लेटने की इस आदत को बदलना चाहिए, और खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाने से पहले, 2 से 3 घंटों का समय ज़रूर देना चाहिए, जिससे भोजन को पचने में समय मिल सके, और आगे आने वाली किसी भी समस्याओं का सामना करने से पहले ही बच सके।

खाना खाने के कितनी देर बाद टहलना चाहिए?

यह बहुत अच्छा सवाल है: खाना खाने के कितनी देर बाद वॉक पर जाना या टहलना चाहिए, दरअसल: अक्सर खाने के बाद वॉक करने के लिए कहा जाता है, लेकिन इसका मतलब: यह बिल्कुल नहीं कहा जाता है, की खाना खाते ही तुरंत वॉक पर निकालना होता है, खाना खाने के 15 मिनट से 30 मिनट के बीच का अंतर रख कर, आप सैर करने, वॉक पर जा सकते हैं।

खाना खाने के फौरन बाद चलने से, आपके पेट में दर्द होने जैसा महसूस हो सकता है, जैसे किसी सुई का चुभना, और यह दर्द कभी-कभी बहुत अधिक मात्रा में भी हो सकता है, जो सहन नहीं होता है, इसलिए खाने के फौरन बाद सैर पर ना निकलें, कुछ समय का ब्रेक देकर निकलें (लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं, की उस ब्रेक में बिस्तर पर पसर जाएं) 😊

खाना खाने के बाद, थोड़ा सा ब्रेक देकर, सैर पर जाएं और धीरे-धीरे गति के साथ चलें, ध्यान रहे: की आपको खाना खाने के बाद, खाने को पचाने में मदद करनी है, ना कि वज़न को कम करने में मदद करनी है। इसलिए तेज़ चलने के बजाय, धीरे गति में वॉक करें, खाना खाने के बाद तेज़ गति में चलने, सैर करने से, हमारे पेट में दर्द का भी अनुभव हो सकता है, चाहे फिर आपने 15 मिनट से 30 मिनट का अंतर क्यूं ही ना रखा हो।

इसके अलावा खाना खाने के बाद, तेज़ गति मे चलने से हमारे शरीर का ब्लड फ़्लो (रक्त प्रवाह), पर्याप्त मात्रा में पेट की और पहुँचने के बजाय, शरीर के अन्य अंगों की दिशाओं में मुड़ जाते हैं, इसलिए खाना खाने के बाद हमें, बहुत तेज़ गति से नहीं चलना चाहिए।

खाना खाने के बाद व्यायाम करना चाहिए या नहीं?

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी भारी व्यायाम नहीं करने चाहिए , भोजन के तुरंत बाद भारी या कठिन व्यायाम, जैसे कपालभाती, पेट के बल लेटना, या अन्य किसी भी प्रकार के, कठिन योगासन करने से दुष्प्रभाव परिणाम मिल सकते हैं, इसके अलावा उलटी, मतली, और पेट में दर्द, और ऐंठन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, और हमारा पाचन प्रक्रिया कमज़ोर हो सकता है, जिसके वजह से हमारे पाचन प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है, और इस कारण से हमारा पेट भी खराब हो सकता हैं।

व्यायाम के अलावा खाना खाने के तुरंत बाद, कोई भारी वस्तु भी नहीं उठाना चाहिए, (हाँ, आप खाना खाने के बाद हल्का व्यायाम, जैसे वज्रासन योगाभ्यास कर सकते हैं, लेकिन भारी व्यायाम करने से बचना चाहिए, कभी-कभी हमें कोई भी नुकसान तुरंत नहीं दिखते हैं, लेकिन आगे चलकर भविष्य में इसके भारी परिणाम मिल सकते हैं, (हमारा स्वास्थ्य अनमोल है अतः हमें अपने स्वास्थ्य के साथ कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहिए)

खाना खाने के तुरंत बाद कौन सा व्यायाम कर सकते हैं?

खाना खाने के बाद वज्रासन व्यायाम करना

खाने के तुरंत बाद आप वज्रासन जैसे व्यायाम कर सकते हैं, खाने के बाद वज्रासन करने से हमारे पेट, और आंतों में रक्त संचार (ब्लड फ़्लो) सुधरता है, क्यूंकि वज्रासन घुटनों के बल बैठकर, पेट और पीठ को एकदम सीधा रखकर किया जाता है, इसलिए खाना जल्दी और अच्छे से पचता है, जिसका परिणाम हमारा पाचन तंत्र मज़बूत और बेहतर बनता है, इसलिए भोजन करने के बाद वज्रासन जैसे योगाभ्यास करना अनिवार्य माना गया है। यह नुकसान देने के बजाय, आपके पाचन को बेहतर बनाने में, पेट संबंधी सूजन को कम करने में, और एक अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

वज्रासन करने का तरीका: घुटनों के बल बैठकर, एड़ियों पर बैठें, अपनी पीठ सीधी रखें, अपने हाथों को घुटनों पर रखें, बिल्कुल दिए गए ऊपर चित्र की तरह: और गहरी धीमी साँस लें, यह वज्रासन योग अभ्यास से,

पेट से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है, जैसे: भोजन को पचाने, पेट की गैस को नियंत्रित करने, कब्ज़, और अपच जैसी समस्याओं से राहत देने के साथ-साथ, तनाव को भी दूर करने में मददगार होता है, वज्रासन एकमात्र ऐसा योग आसन है, जिसे भोजन करने के तुरंत बाद किया जा सकता है। सावधानी: यदि आपके घुटनों में दर्द है, या आप घुटनों के दर्द से अक्सर पीड़ित रहतें हैं, तो आपको वज्रासन का योग को टालना चाहिए।

खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए?

खाना खाने के बाद, आप 500 से 2000 कदम तक चल सकते हैं, आपको ध्यान रखना है: की भोजन करने के बाद, बहुत कम और बहुत ज़्यादा भी नहीं चलना चाहिए, कम चलने से भोजन सही तरीके से पचेगा नहीं, और ज़्यादा चलने से पेट में भोजन की मात्रा ना के बराबर बचेगी, जिसके कारण आपको आधी रात को भूख लग सकती है, और आप नींद से उठ सकते हैं, फिर काफ़ी समय तक या तो नींद नहीं आएगी, या फिर नींद आएगी तो काफ़ी देर तक करवटें लेने के बाद आएगी, जिसके कारण आप सुबह फ़्रेश मूड महसूस नहीं करेंगे।

भोजन करने के बाद वॉक करने के क्या फ़ायदे होते हैं?

भोजन करने के बाद वॉक करने के, काफ़ी सारे फ़ायदे होते हैं, खाना खाने के बाद सैर करने की आदत बनाने से, यह भोजन को पचाने के साथ-साथ, एक संतुलित वजन को नियंत्रण रखने में भी मदद करता है, क्यूँ की जब हमारा भोजन अच्छी तरह से पच जाता है, तो कैलोरी बर्न होती है, जिसके कारण अतिरिक्त (फ़ालतू) चर्बी बनने से रोकने में मदद करता है, और हमारे शरीर में वज़न को बढ़ने से रोकता है,

हमारा ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है, हमारा मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, अपच, सीने में जलन, खट्टी डकारें, पेट फूलना, कब्ज और गैस जैसी कई सारी बीमारियों को आने से रोकता है, और हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी बनाता है, इसलिए खाना खाने के बाद सैर करने से, कुल मिलाकर संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होता है।

निष्कर्ष: एक लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य के लिए, विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार: भोजन करने के बाद कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर रख कर ही सोएं, खाना खाने के बाद थोड़ा चलें -टहलें, अगर इन कुछ छोटी-छोटी, अच्छी आदतों को अपनाने से, एसिडिटी, अपच, पेट फूलना, सीने मे जलन, और कई अन्य गंभीर बीमारियों को आने से बचाव किया जा सकता हैं, हमारा स्वास्थ्य, स्वस्थ और हेल्दी रह सकता है, तो क्यूँ ना हम अपने, इस (अनमोल जीवन) में से कुछ घंटे, कुछ मिनट, पूरे दिन में से अपने हेल्थ को भी दें, और स्वस्थ रहें।😊❤️

Disclaimer: आर्टिकल में लिखे गए सलाह और सुझाव केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है, और यह एक रिसर्च की गई सामान्य जानकारी है, किसी भी प्रकार की विशेष समस्या, जांच या किसी भी प्रकार के चिकित्सक सवाल के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, किसी भी विशेष परेशानी या मेडिकल ट्रीटमेंट होने की स्थिति में किसी भी नियम का पालन करने से पहले, डॉक्टर से परामर्श ज़रूर करें। हमारा मकसद सिर्फ जानकारी देना है, स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की सलाह या जांच के लिए, कृप्या किसी पेशेवर डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

अगर आप स्वास्थ्य को लेकर, अपने दैनिक दिनचर्या में बदलाव लाना चाहते हैं, तो आप इसे भी पढ़ सकते हैं, यहाँ हमने रोजमर्रा जीवन के कुछ मूल उपाय बताएं हैं, स्वस्थ रहने के 10 नियम: स्वास्थ्य संबंधी सुझाव हिंदी में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *