दिमाग तेज़ करने के लिए क्या खाएं? क्या हैं फ़ायदे?

दिमाग तेज़ करने के लिए क्या खाएं

दिमाग तेज़ करने के लिए क्या खाएं: आपका आहार आपके मस्तिष्क के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, अगर हम अपने हर रोज़ के रूटीन में, एक ऐसा नियम शामिल कर लें, जिसे खाने से हमारी भूक भी मिट जाएं, और हमारे लिए अत्यंत लाभकारी भी साबित हो, आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही पौषक तत्व से भरपूर, जाने माने आहारों के बारें में, जो आप सब जानते हैं, लेकिन उनके अनेक लाभों से अनजान हैं, उन सभी पौष्टिक आहारों के बारे में, हेल्थ एक्सपर्ट्स के द्वारा बताए गए, खाद्य प्रदार्थों को साझा करने जा रहें हैं। जो हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम हैं।

विषय-सूची

दिमाग तेज़ करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

दिमाग तेज़, और याददाश्त को बढ़ाने वाले पौष्टिक संतुलित आहार

दिमाग को तेज़ और याददाश्त को तंदुरुस्त रखने के लिए, हमें अपने मस्तिष्क के लिए विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एवं विभिन्न प्रकार के ऐसे खाद्य प्रदार्थ, जो सभी पौषक तत्वों से भरपूर हों, इन सभी की पूर्ण रूप से आवश्यकता होती है, और ये सभी पौषक तत्व हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए, विभिन्न-विभिन्न प्रकार के आहारों में शामिल है, अपनी याददाश्त को बेहतर बनाएं रखने के लिए या तंदुरुस्त बनाएं रखने के लिए, हमें सभी फलों और सब्जियों को अपने दैनिक आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

कौन सा फल खाने से दिमाग तेज़ होता है?

फलों में: सेब, केले, अनार, खट्टे फल (मौसम्बी,संतरे), अंगूर, चीकू, काला जामुन, एवोकाडो, (Avocado), ब्लूबेरी, पपीता, आम, अनानास, कीवी, चेरी, आलूबुखारा, स्ट्रॉबेरी, आदि, इन सभी फलों में विटामिन बी, सी, K, फोलेट, आइरन, एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है, जो हमारे दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रख कर, हमारे तनाव को कम करने में, और हमारी याददाश्त को तेज़ रखने में हमारी पूर्ण रूप से मदद करते हैं।

दिमाग तेज़ करने के लिए फलों में सबसे श्रेष्ठ फल कौन सा है

दिमाग तेज़ करने के लिए, और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए कोई एक फल नहीं है, बल्कि सभी फल अपनी-अपनी जगह पर अपने विशेष गुणों से भरपूर होते हैं, हर फल की अपनी एक अलग श्रेष्ठता होती हैं, लेकिन सेब, केले, अनार, खट्टे फल जैसे संतरे, मौसम्बी, जामुन, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ये अत्यंत फ़ायदेमंद साबित होते हैं।

क्या सेब खाने से दिमाग तेज़ होता है?

सेब है मस्तिष्क के लिए सबसे श्रेष्ठ फलों में से एक फल

सेब में फाइबर, और क्वेरसेटिन (quercetin) नामक बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत प्रभावशाली होते हैं, (सेब को छिलकों के सहित खाएं) सेब के छिलकों में ही सबसे ज़्यादा क्वेरसेटिन (quercetin), और अन्य छुपे हुए लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे मस्तिष्क में, नए ब्रेन सेल्स (न्यूरॉनस) को निर्माण करने में हमारी मदद करते है, इसलिए अपने सुबह के नाश्ते में एक सेब को ज़रूर शामिल करें।

क्या केले दिमाग के लिए अच्छे होते हैं?

केले मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए, बेहद फ़ायदेमंद फलों में से एक माना जाता है, केलों में अधिक मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन K, जैसे भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे दिमाग को तेज़ करने, और हमारे कार्य की क्षमता में बढ़ोतरी करने में मदद करता है, और हमारी एकग्रता को बढ़ा कर, हमारी याददाश्त को तंदुरुस्त बनाए रखता है।

क्या अनार दिमाग के लिए अच्छा है?

अनार हमारे मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ, हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत गुणकारी होते हैं, इनमे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, और फाइबर का एक अच्छा खासा स्रोत होता है, अनार में पाए जाने वाले (एंटीऑक्सीडेंट, युरोलिथिन, पॉलीफेनोल्स) जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कैंसर होने के खतरों से, कई हद तक बचाव करके हमारी सुरक्षा करते है, हमारे शरीर में खून की कमी को पूरी करते है, खून की बढ़ोतरी के कारण हमारे ब्रेन के “न्यूरॉनस” सेल्स (“Neurons” Nerve Cells) सही प्रकार से विकसित होने लगते है, जिसके कारण हमारा दिमाग तेज़ होकर, हमारे याददाश्त की क्षमता में वृद्धि होने लगती है।

कौन-कौन से खट्टे फल खाने से दिमाग तेज़ होता है?

खट्टे फल दिमाग तेज़ करने के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं, जामुन, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी

खट्टे फलों में, जैसे संतरे, मौसम्बी, जामुन, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए, दिमाग को तेज़ करने में सबसे सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं, क्यूंकि खट्टे फलों में ही सबसे प्रचुर मात्रा में, विटामिन सी होते हैं, जो की एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का खदान होते हैं, जो हमारे ब्रेन सेल्स को नुकसान होने से बचाते हैं, और साथ ही साथ, हमारे मस्तिष्क के नए कोशिकाओं के निर्माण करने में हमारी मदद करते हैं, और खट्टे फल ना ही केवल हमारे मस्तिष्क के लिए, बल्कि विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को तंदुरुस्त रख कर, हमारी इम्यूनिटी शक्ति को बढ़ाता है, पाचन को सुधारता है, हमारे इनर सिस्टम को फिट रखता है, हमारी त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाता है।

खट्टे फलों में स्ट्रॉबेरी, जामुन, ब्लैकबेरी, और ब्लूबेरी में फ्लेवोनोइड्स की मात्रा भरपूर होती है, जो अक्सर पौधों में पाए जाने वाले, एक प्रकार का प्राकृतिक रसायन (केमिकल) जिसे फाइटोकेमिकल्स कहा जाता है, एंथोसायनीन (Anthocyanin) ब्लूबेरी में सबसे उल्लेखनीय फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) में से एक है, एंथोसायनीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाने वाले मुक्त कणों से बचाव करने में हमारी मदद करते हैं, इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट तनाव को कम करने, और मूड को फ़्रेश रखने में हमारी मदद करते हैं, जिसके कारण हमारा मस्तिष्क सही से कार्य करने में सक्षम बन पाता है।

इसके अलावा एंथोसायनीन में मौजूद फ्लेवोनोइड्स हमारे स्वास्थ्य को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में हमारी मदद करता है, सीज़न के अनुसार जो भी उपलब्ध हो, आप ज़्यादा नहीं, सिर्फ़ एक कप जामुन, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी या स्ट्रॉबेरी इन तीनों में से, एक फल का चयन करके, रोजाना कुछ दिनों तक सेवन करने पर ही, आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर कुछ बदलाव ज़रूर महसूस करेंगे।

कौन सी सब्जी से दिमाग तेज़ होता हैं?

सब्जियों में: हरी सब्जियाँ, पत्तागोभी, ब्रोकोली, मशरूम, कद्दू, लौकी, तुरई, परवल, कटहल, बीन्स, भिंडी, सेम की फली, एवं अन्य सभी प्रकार की हरी सब्जियाँ, इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियाँ, जैसे साग, पालक, केल (Kale), बथुआ, मेथी, कच्चे टमाटर, गाजर, चुकंदर, सलाद इत्यादि, इन सभी प्रकार की सब्जियों में विटामिन बी, सी, K, फोलेट, आइरन, बीटा-केराटिन , एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क के साथ-साथ, हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं, हमें अपने रोज के नियम में हरी सब्जियों में से, कोई भी एक सब्जी, और सलाद ज़रूर शामिल करना चाहिए।

हमारे दिमाग के लिए कौन से विटामिन-पौषक तत्वों की ज़रूरत होती है:

हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को स्वस्थ, और निरोगी रखने के लिए, नीचे दिए गए सभी प्रकार के पौषक तत्वों की जरूरत होती है, हमें अपने मस्तिष्क से सही प्रकार से कार्य करवाने के लिए, उसका सही से देखभाल करना बहुत ज़रूरी होता है, जिसके लिए हमें अपने दैनिक दिनचर्या में, अपने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए, एक स्वस्थ पौष्टिक आहार ज़रूर लेना चाहिए, जिनमें नीचे बताए गए 👇 सभी विटामिन शामिल होते हैं:

ओमेगा-3 फैटी एसिड
विटामिन बी (बी1, बी6, बी9, (फोलेट) बी11, बी12
विटामिन डी
विटामिन ई
विटामिन सी
विटामिन K
सेलेनियम (selenium)
आइरन (iron)
कोलीन
प्रोटीन
मैगनीशियम
पोटेशियम

वसायुक्त मछली और अंडे दिमाग के लिए सबसे श्रेष्ठ पौष्टिक तत्वों में से माने जाते हैं:

दिमाग तेज़ करने वाले पौष्टिक आहार अंडे और मछलियाँ

अगर आप शाकाहारी और मांसाहारी दोनों हैं, और मछली, अंडे खाते हैं, तो आप हफ्ते में 2 से 3 दिन फिश (वसायुक्त मछली) को, अपने खुराक में ज़रूर शामिल करें, और अंडों को भी अपने रोज के नाश्ते में शामिल करें, हो सके तो ऑमलेट की जगह, उबले हुए अंडों को ही खाएं, फिश और अंडों में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए ये हमारे मस्तिष्क के लिए सबसे बेस्ट फूड होते हैं।

दिमाग के लिए कौन सी मछली सबसे श्रेष्ठ होती हैं?

मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड विशेष मात्रा में पायी जाती है, और यह हमारे मस्तिष्क के लिए, सबसे महत्वपूर्ण पौषक तत्वों में से एक माना गया है, मछलियों में सैल्मन (Salmon) मछली मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है, इसके अलावा मैकेरल (Mackerel), हेरिंग (Herring), ट्राउट (Trout) और सार्डिन (Sardine), ये सभी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड भारी मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए यह फिश मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं, अपने आहार में मछलियों को शामिल करके, उनकेअविश्वसनीय लाभों का फायदा उठा सकते हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड में: वे सभी आवश्यक पौषक तत्व गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से, सबसे उत्तम माना जाता है, और सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, हमारे कुल मिलाकर संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए, ओमेगा-3 फैटी एसिड बेहद ज़रूरी तत्व माना गया है, हमारी आँखों की दृष्टि, या हमारे घने खूबसूरत बाल, और हमारे शरीर के सभी अंगों के लिए, आमेगा-3 फैटी एसिड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड अनावश्यक सूजन को कम करने में भी काफ़ी हद तक मददगार होता है।

मछली में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं?

प्रोटीन
ओमेगा-3 फैटी एसिड
विटामिन बी2, बी12
विटामिन डी
जिंक (zinc)
आयोडीन (iodine)
मैगनीशियम, पोटेशियम, सेलेनियम
EPA (इकोसापेंटेनोइक एसिड)
DHA (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड)

क्या अंडे खाने से दिमाग तेज़ होता है?

अंडे में कोलीन का एक बेहतरीन स्रोत होता है, हमारा शरीर इसका इस्तेमाल एसिटाइलकोलाइन बनाने के लिए करता है, यह एक ऐसा केमिकल है जो हमारे मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाकर, हमारे दिमाग को तेज़ करता है, हमारी याददाश्त को मज़बूत बनाता है, और हमारे मूड को अच्छा रखने की भूमिका निभाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने मनोभ्रम-एक प्रकार का पागलपन संज्ञानात्मक क्षमता और याददाश्त में सुधार से भी जोड़ा गया है, इसके अलावा अंडों में बी6, बी12, और फोलिक एसिड, जैसे विटामिन भी मौजूद होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क के सिकुड़ने की समस्या में रोक लगाते हैं, और हमारे याददाश्त को बढ़ाने में भी मदद करते हैं, इसलिए आप अपने आहार में विभिन्न प्रकार की मछलियों को, और अंडों को शामिल करके, अपने मस्तिष्क को आवश्यक पौषक तत्व प्रदान करके, उसको पूर्ण रूप से कार्य करने में मदद कर सकते हैं।

निष्कर्ष: कोई भी भोजन- आहार अकेले आपके मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य पर जादुई सुधार नहीं लाता है, लेकिन अगर हम नियमित रूप से एक उपयोगी खाद्य प्रदार्थ, पौष्टिक आहार लेते हैं, तो हम अपने शारीरक और मानसिक स्वास्थ्य की सही से कार्य करने में मदद कर सकते हैं, हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, फिर चाहे वह शारीरिक हो, या मानसिक स्वास्थ्य, एक स्वस्थ संतुलित पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार, हमारे मस्तिष्क के फंक्शन को सही से कार्य करने में, अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, इसीलिए हमें अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सदैव स्वस्थ बनाएं रखने के लिए, स्वादिष्ट के साथ-साथ, एक पौष्टिक आहार का हमेशा नियम में लाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें 👉 दिमाग तेज़ कैसे करें? ब्रेन पावर कैसे बढ़ाएं? इसमें🧠दिमाग तेज़ करने के, दैनिक दिनचर्या में आने वाले घरेलू मूलभूत उपाय बताए गए हैं, जो हम बड़ी आसानी से अपने रोजमर्रा के जीवन में, उपयोग मे ला सकते हैं!

Disclaimer: इस आर्टिकल में दिए गए सलाह और सुझाव केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए हैं, और यह रिसर्च की गई एक सामान्य जानकारी है, किसी भी प्रकार की विशेष समस्या जांच या किसी भी प्रकार के चिकित्सक सवाल के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी विशेष परेशानी या मेडिकल ट्रीटमेंट होने की स्थिति में किसी भी नियम का पालन करने से पहले किसी पेशेवर डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *