सेब के छिलके के फायदे : सेब के छिलकों को कभी ना फेंके

सेब के छिलकों के फ़ायदे

सेब के छिलके के फायदे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा, आमतौर पर हम सब लोग सेब खाते वक़्त, सेब के छिलकों को कचरा समझ कर छिलका उतार कर फेंक देते हैं, जबकि सेब के छिलकों में, सेब से भी ज़्यादा गुणकारी तत्व छुपे होते हैं, इसलिए सेब के छिलकों को बर्बाद ना करें, क्या होते हैं सेब के छिलके के फायदे? इस आर्टिकल में हम सेब के छिलके के फायदे, उसके गुण, विटामिन, खनिज आदि के बारे में चर्चा करेंगे, जो आमतोर पर सेब के छिलकों को नज़रंदाज़ कर दिया जाता हैं।

सेब के छिलके खाने के फ़ायदे

सेब के छिलके के फायदे

वैसे तो हम सभी जानते हैं, की सेब एक सबसे हेल्दी फलों में से एक फल है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं, की सेब एक ऐसा फल है, जिसके फल से भी कई ज़्यादा मात्रा में विटामिन, खनिज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट उसके छिलकों में छुपे होते हैं, सेब के छिलके एक पौष्टिक तत्वों से भरपूर विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का खदान होता है।

यह आपके दिन भर के भोजन में, जीतने भी पौषक तत्वों की कमी रह गई हो, उसे पूर्ण करने में सर्वगुण सम्पन्न होते हैं, लेकिन अक्सर सेब के छिलकों में स्वाद नहीं आने के कारण, लोग सेब के छिलकों को बेकार समझ कर निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन हमें यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए, अक्सर बेस्वाद लगने वाले भोजन ही, सबसे अधिक फ़ायदेमंद साबित होते हैं।

सेब में विटामिन A, C, K एक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, और खनिज (मिनरल) जैसे पोटेशियम, कैल्शियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारी बाहरी और अंदरूनी दोनों स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, सेब के छिलके को खाने से, हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ, हमारी बाहरी त्वचा भी मुलायम और चमकदार बनी रहती है, सेब और उसके छिलकों में फाइबर, और हाई कैलोरी होने के कारण, हमारा पेट काफी समय तक भर हुआ लगता है, जिसके कारण ये हमारा वज़न कम करने में भी मदद करता है।

सेब के छिलके खाने चाहिए या नहीं?

सेब के छिलके अनेक पौषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ, अन्य कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होते हैं, इसलिए हमें सेब के साथ उसके छिलकों का भी सेवन करना चाहिए, (यानि सेब को बिना छिले ही खाना चाहिए) क्यूंकि ये अनेक विटामिन के अलावा, हमारे पाचन प्रक्रिया को तंदुरुस्त रख कर, लंबे समय तक हमारी अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए भी मददगार होते हैं।

सेब के छिलके खाने से क्या होता है?

सेब को छिलकों के सहित खाने से आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं, सेब के छिलकों में क्वेरसेटिन (Quercetin) जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के मुक्त कणों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं, इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव और अनावश्यक सूजन को भी कम करने में हमारी मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल काबू में रखता है:

सेब के छिलके खाने के फायदे में, एक ये भी बहुत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी कारण है, कि सेब को छिलकों के साथ सेवन करने से, ये हमारे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण रखने में हमारी मदद करता है, क्यूंकि सेब के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके कारण हमारे हृदय को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है, हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार: एक भरपूर फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट युक्त, स्वस्थ आहार लेने से हमारे स्वास्थ्य को अनेक फ़ायदे प्रदान करने के साथ-साथ, यह हमारे हृदय रोगों से संबंधित बीमारियों को कम करने में भी मददगार साबित होता है।

रक्त शर्करा को काबू में रखता है:

सेब के छिलकों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ, हमारे रक्त शर्करा (blood sugar) को भी नियंत्रण रखता है, एंटीऑक्सीडेंट के अलावा, सेब के छिलकों में पाए जाने वाले फाइबर भी, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण रखने में काफ़ी हद तक मददगार होते हैं, जो मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।

आँखों की रोशनी को बढ़ाता है:

सेब के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन C, और विटामिन A पाए जाने के कारण, ये हमारी आँखों की सूजन को कम करने में, और हमारी आँखों की रोशनी को बरकरार रखने में भी मदद करता है, और विटामिन C होने के कारण, हमारा इम्यून सिस्टम को भी शक्तिशाली बनाता है, और इम्यून सीस्टम के शक्तिशाली होने का सीधा मतलब होता है, अनेक प्रकार की बीमारियों से बचे रहना।

त्वचा में चमक प्रदान करता है:

जब त्वचा की बात आती है, तो एक आलसी इंसान भी वो सबकुछ करने को तैयार हो जाता है, जिसे वो करने में आलस महसूस करता है, और कितनी भी बेस्वाद चीज़ क्यूँ ना हो, खाने की कोशिश ज़रूर करता है,😊 क्यूँ की हर व्यक्ति चाहता है, की उसकी त्वचा (Skin) सुंदर, मुलायम, और चमकदार बनी रहें, विटामिन A, और C, दोनों ही हमारे त्वचा को सुंदर और चमकदार (Glowing) बनाए रखने में हमारी मदद करता है,

और अगर आप भी चाहते हैं, की आपकी भी त्वचा सुंदर, मुलायम, चमकती और दमकती रहे, तो आप सेब को छिलकों के सहित खाना शुरू कर दें, रोज़ाना एक सेब छिलकों सहित सेवन करने से, कुछ ही महीनों में आपको, अपने शारीरिक स्वास्थ के साथ-साथ, आपकी त्वचा (skin) में भी काफ़ी हद तक बदलाव देखने को मिलेगा।

वज़न को कम करने में मदद करता है:

सेब और सेब के छिलके को खाने से, हमें वज़न कम करने में बहुत मदद मिलती है, ये कोई दवाई (मेडिसिन) नहीं है, जो वज़न कम करेगा, लेकिन सेब में फाइबर, और हाई कैलोरी होता है, इसलिए हम जब भी सेब खाते हैं, तो सेब में फाइबर और हाई कैलोरी होने के कारण, हमारा पेट भरा हुआ महसूस होता है, और हमे काफी समय तक भूख नहीं लगती है, (ज़ाहिर सी बात है) जब हमें भूख कम लगेगी, तो हम कम खाएंगे, और इससे हमारा खाने पर एक नियंत्रण बना रहने लगता है, जिसके कारण हमें वज़न कम करने में, काफ़ी हद तक मदद मिलती है।

विटामिन और खनिज: सेब के छिलकों में विटामिन A, C, K और पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जैसे खनिज की एक उत्तम मात्रा होने के कारण, ये हमारे हड्डियों को भी मज़बूत बनाने में हमारी मदद करता है।

सेब को छिलकों के साथ खाने से पहले किन बातों का रखना चाहिए ख्याल?

सेब या फल को बिना धोए कभी ना खाएं

सेब को जब भी खाएं, छिलकों के साथ ही खाएं, लेकिन सेब को छिलकों सहित खाने के अच्छे परिणाम पाने के लिए, सेब को हमेशा अच्छे से धोकर ही खाएं, क्यूंकि, सेब को एक लंबे समय के लिए ताज़े और स्वस्थ रखने के लिए, उस पर कीटनाशकों का और रसायन (केमिकल) का छिड़काव किया जाता है, इसलिए, हमें सेब हो या कोई भी फल, उसके रसायन या किसी भी प्रकार की गंदगी को हटाने, और बेहतर परिणाम पाने के लिए, हमेशा फलों को अच्छी तरह से धोकर, स्वच्छ करके ही खाना चाहिए।

निष्कर्ष: सेब के छिलकों को अक्सर साधारण मान लिया जाता है, लेकिन सेब के छिलकों में सेब से भी कई ज़्यादा गुणकारी, पौषक तत्वों के अनगिनत खजाने छुपे होते हैं, इस पौष्टिक फल के छिलकों से, हम बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए हमें अपने जीवन के उचित पौषण के लिए, हमें सेब के छिलकों को फेंकने के बजाए, सेब के छिलके के फायदे और उसके गुणों का लाभ उठा कर, अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

अगर आपको दिमाग को तेज़ कैसे करें, जानने में दिलचस्पी है, और दिमाग को तेज़ करके उसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इसे पढ़ सकते हैं 👉 दिमाग तेज़ करने के लिए क्या खाएं? क्या हैं फ़ायदे? इसमें हमने मस्तिष्क को तेज़ कैसे करें, याददाश्त को कैसे बढ़ाएं, कुछ घरेलू उपाय साझा किए हैं: आप इसे पढ़ कर लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखे गए सलाह और सुझाव केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है, और यह एक रिसर्च की गई सामान्य जानकारी है, किसी भी प्रकार की एलर्जी, विशेष समस्या, जांच या किसी भी प्रकार के चिकित्सक सवाल के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, किसी भी विशेष परेशानी या मेडिकल ट्रीटमेंट होने की स्थिति में, कोई भी नियम का पालन करने से पहले, किसी पेशेवर डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *