2024 की बड़े मियां छोटे मियां फिल्म हिट थी या फ्लॉप?

बड़े मियां छोटे मियां (2024) फिल्म हिट थी या फ्लॉप

“बड़े मियां छोटे मियां फिल्म” आज हम सबसे ज़्यादा चर्चे में रहने वाली फ़िल्म के बारे में बात करने जा रहें हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई, जहाँ मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ गया था, जबकि पार्ट-1 में गोविंदा और अमिताभ बच्चन साहब ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का मन जीत लिया था, वहीं उसके पार्ट-2 में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी और फिल्म की कहानी, लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आयी।

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म हो गई बुरी तरह से फ्लॉप: डूबा दिए निर्माताओं के सारे पैसे!

बड़े मियां छोटे मियां पार्ट- 2 फिल्म, सुपर फ्लॉप 2024

बहुचर्चित फ़िल्म “बड़े मियां छोटे मियां” बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही, फिल्म की घोषणा 2022 में कर दी गई थी, और फिल्म का पहला पोस्टर 2023 में लॉन्च किए गए थे, फिल्म के सभी टीम मेंबर्स ने बड़े ज़ोरों शोरों के साथ, अपनी मेहनत और लगन से इस फिल्म को तैयार किया था, ज़ाहिर सी बात है: हर निर्माता, निर्देशक, कलाकार और जीतने भी लोग फिल्म से जुड़े हुए होते हैं, वे सभी को अपनी आनेवाली रिलीज से, कहीं न कहीं एक आशा रहती है की फिल्म अच्छी चल जाए, फिल्म को अच्छी समीक्षाएँ मिलें।

क्योंकि यह फिल्म इंडस्ट्री का रूल है, की अगर आपकी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने अच्छा बॉक्स ऑफिस किया है, तो आपको अगला प्रोजेक्ट बड़ी आसानी से मिल जाता है। इसलिए फिल्म का अच्छा चलना जितना एक निर्माता और निर्देशक के लिए ज़रूरी होता है, कहीं ना कहीं बाकी टीम मेंबर्स के लिए भी उतना ही ज़रूरी होता है, लेकिन फिल्म को इतने बड़े बजट में, और इतने बड़े स्टार कास्ट के साथ तैयार करने के बाद भी फिल्म को असफलता मिली, और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पीट गई।

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का बजट कितना है? और बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया ?

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का मेकिंग बजट 350 करोड़ था, इस फिल्म पर पाँच निर्माताओं ने मिलकर पैसा लगाया था, जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, हिमांशु किशन, और फिल्म के लेखक और निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने, इतना भारी भरकम बजट खर्च करने के बावज़ूद भी, यह फिल्म मेकर्स के उमीदों पर खरा नहीं उतरा, और सभी निर्माताओं के पैसे डूब गए, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मेकिंग बजट का 50% भी वसूल नहीं कर पाई, जिसके कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

जबकि बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का पार्ट 1 का मेकिंग बजट केवल 9 करोड़ रुपए था, और उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ से भी अधिक पार कर गया था, बताया जाता है की यह उस समय “1998” की चौथे नंबर पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक मानी गई थी।

खैर: (बड़े मियां छोटे मियां पार्ट-2) फिल्म को आलोचकों से निराशाजनक नकारात्मक समीक्षा मिले, आलोचकों ने कहा: की बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के पार्ट- 1 के मुक़ाबले, पार्ट- 2 की कहानी एक दम बेकार और खोखली है, और साथ ही में उन्होंने यह भी कहा की बड़े मियां छोटे मियां का पार्ट 1, जिसमे अमिताभ बच्चन साहब और गोविंदा थे, वह फिल्म आज भी अगर सामने चल रही हो, तो आधी छोड़ कर उठ जाने का मन नहीं करता है, इसका पार्ट-1 पुरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरपूर था, और अमिताभ बच्चन और गोविंदा की जोड़ी को कभी ना भूल पाने वाला केमिस्ट्री बताया।

बड़े मियां छोटे मियां पार्ट-2 की असफलता पर, फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने किया बड़ा खुलासा

बड़े मियां छोटे मियां पार्ट- 2 फिल्म 2024, सुपर फ्लॉप

2024 की सबसे फ्लॉप फिल्म बड़े मियां छोटे मियां पर जैकी भगनानी ने तोड़ी चुपी, क्यूँ यह प्रोजेक्ट 350 करोड़ में बनने के बावज़ूद भी खराब प्रदर्शन साबित हुई, इन सभी बातों से जुड़े विवादों पर फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी खुलकर मीडिया के सामने आए, और फिल्म की असफलता पर उन्होंने अपनी चुपी तोड़ी, और कहा कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए, कुछ रुपयों की कमी पड़ने पर हमें अपनी संपत्ति तक गिरवी रखनी पड़ी थी।

जैकी भगनानी ने कहा, कि हमने यह बिल्कुल भी नहीं सोचा था, की बड़े मियां छोटे मियां फिल्म इस कदर असफलता प्राप्त करेगी, यही कारण था की हमने अपनी संपत्ति गिरवी रखदी थी, ताकि फिल्म के रिकवर होने पर हम अपनी संपत्ति वापस ले लेंगे, लेकिन फिल्म का इस प्रकार निराशाजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद हम सभी निर्माताओं को बहुत बड़ा झटका लगा है।

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म फ्लॉप क्यूँ हुई?

जैकी ने यह भी कहा की, “हमने बहुत पैसा लगाया” लेकिन मैंने इस बात से एक बहुत बड़ी बात सीखी है, कि ज़रूरी नहीं हर बड़े स्टार कास्ट, और बड़े बजट में बनने वाली फिल्म सफलता प्राप्त करे, उसके लिए दर्शक क्या चाहते हैं यह जानना भी उतना ही ज़रूरी होता है, उन्होंने कहा कि हमने पुरी लगन और पूरे विश्वास के साथ इस फिल्म में निवेश किया था, इस कॉन्सेप्ट को बनाया, हमने सोचा था की यह एक अच्छी विषय-वस्तु बनेगी, और हम सभी को यह पुरी उम्मीद थी, कि यह हमारे दर्शकों को भी उतनी ही पसंद आएगी, जीतने प्यार और लगन से हम सभी ने मिल कर इसे तैयार किया था।

लेकिन अफ़सोस है की ऐसा हुआ नहीं, कहीं ना कहीं हमने महसूस किया, कि जो स्टोरी-कंटेंट हमने बनाया था, वह दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया, या फिर यूं कहें: की बड़े मियां छोटे मियां फिल्म को लेकर शायद दर्शकों को हमसे कुछ और ही उम्मीद थी, और हमने दिखाया कुछ और, जैसे की बड़े मियां छोटे मियां का जो पार्ट-1 था, उसमें जो अभिनय जो किरदार अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने निभाया था, शायद उस तरह से हम जनता के दिलों को जीत नहीं पाए।

अंत में उन्होंने कहा की मुझे नहीं लगता है, कि इस वक़्त जो हम सभी पर गुज़र रही है कोई भी हमारा दर्द समझ पाएगा, इस फिल्म को पूरा करने के लिए हमने अपनी संपत्ति गिरवी रख दी, और इस फिल्म ने प्रॉफिट देना तो बहुत दूर की बात है, जो लागत थी उतना भी वसूल नहीं हो पाया।

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के बारे में-और स्टार कास्ट

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म “1998” की फिल्म से प्रेरित होकर पार्ट- 2 बनी है, हालांकि बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के पार्ट- 1 में गोविंदा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे, और इसका पार्ट- 1 फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी, जबकि बड़े मियां छोटे मियां फिल्म का पार्ट- 2 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई, (यह कहानी 2 पुराने सैनिकों की है, जो एक प्रतिशोधी वैज्ञानिक के हमले से भारत के विनाश को रोकने आए हैं)।

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के पार्ट- 2 के स्टार कास्ट, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ (पृथ्वीराज सुकुमारन- तमिल अभिनेता) मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, रोनित रॉय, और इस फिल्म के लेखक और निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र हैं, प्रस्तुत किया है जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, हिमांशु किशन मेहरा और खुद अली अब्बास ज़फ़र ने, और यह फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट, और एएजेड (AAZ) फिल्म्स बैनर तले बनी है, (बता दें की एएजेड फिल्म्स बैनर भी अली अब्बास ज़फ़र की ही है)।

बड़े मियां छोटे मियां फिल्म भारत में बनी एक हिंदी भाषा की फिल्म है, इस फिल्म की समय की अवधि 2 घंटा 5 मिनट की है, यह फिल्म 11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई थी, इस फिल्म का मेकिंग बजट 350 करोड़ रुपए था, जबकि बाक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन मात्र 102 करोड़ हुआ। जिस कारण यह फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह से पीट गई।

टाइगर श्रॉफ मार रहें है हर साल एक फ्लॉप स्कोर

टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्में में एक और फ्लॉप फिल्म शामिल हो गई, टाइगर श्रॉफ का करियर कुछ खास उनका साथ नहीं दे रहा है, एक के बाद एक टाइगर श्रॉफ फ्लॉप फिल्में देते जा रहे हैं 2016- अ फ्लाइंग जट, 2017- मुन्ना माइकल, 2022- हीरोपंती, 2023- गणपत- ए हीरो इज बॉर्न, 2024- बड़े मियां छोटे मियां पार्ट -2, ऐसा लगता है की टाइगर श्रॉफ हर साल एक फ्लॉप का स्कोर मार रहें हैं।

गणपत फिल्म भी 150 करोड़ रुपए को इन्वेस्ट करने बनाई गई थी, और बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ भी पार नहीं कर पाई, गणपत फिल्म के बारे अधिक जानने के लिए इसे पढ़ सकते हैं। “गणपत- ए हीरो इज बॉर्न” टाइगर श्रॉफ की सबसे फ्लॉप फिल्म

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *