आज इस महंगाई के दौर में हर कोई पैसा कमाने के नए तरीके खोज रहा है। ऐसे में लोग भारत में कम निवेश वाले व्यावसायिक विचार की खोज करते हैं। बिज़नेस हर कोई करना चाहता है, लेकिन हर किसी के पास पर्याप्त बजट नहीं होता है। दरअसल, भारत में कम पूंजी लगाए भी कई शानदार और लाभदायक व्यवसाय शुरू किए जा सकते हैं। नीचे हमने कम लागत में 7 बिज़नेस आईडियाज साझा किए हैं, जिनमें हमने कम पैसे में बिज़नेस शुरू करने के बारे में आसान तरीक़े बताए हैं।
विषय सूची
Small Business Ideas: भारत में कम निवेश वाले व्यावसायिक विचार: छोटे व्यवसाय

आज भारत में कम निवेश वाले छोटे व्यवसाय बहुत ही ज्यादा चलन में हैं। आज के इस महंगाई भरे दौर में हर व्यक्ति चाहता है कि उसका अपना छोटा ही सही, लेकिन खुद का बिज़नेस हो। इसीलिए हर किसी के जीवन में अपना व्यापार बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। छोटे व्यवसाय की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि उसे आप कम निवेश (कम पूंजी) में भी अपना छोटा सा कारोबार खड़ा कर सकते हैं। इसके लिए बड़ी पूंजी या भारी निवेश की आवश्यकता नहीं होती।
पेस्ट कंट्रोल का व्यवसाय
आज चाहे रेजिडेंशियल स्पेस हो या कमर्शियल स्पेस, हर जगह कीटों की समस्याएं लगातार बढ़ रही है। इसी कारण पेस्ट कंट्रोल सेवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अगर आप कम निवेश में लाभदायक व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पेस्ट कंट्रोल का व्यवसाय आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह व्यापार कम पूंजी लगाकर अच्छा मुनाफा देने वाला कारोबार है, इसे आप शुरुआती तौर पर ₹50000 से ₹1 लाख तक की लागत में शुरू कर सकते हैं।
आज भारत में किसी भी कोने में चले जाइए, कीटों के प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए कीट नियंत्रण सेवाओं की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, लगभग हर घर, दफ्तर, बड़े-बड़े होटल, रेस्टोरेंट्स में कॉकरोच, चीटियां, दीमक, बेड बग्स, मच्छरों और चूहों से निजात पाने के लिए दुनिया भर में पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है।
इस व्यवसाय में कमाई आमतौर पर एरिया (स्क्वायर फीट) के आधार पर तय होती है। सामान्य रूप से ₹700 से ₹2,500 तक की कमाई हो सकती है। यदि अधिक एरिया (स्क्वायर फीट) पर पेस्ट कंट्रोल का काम मिल गया तो इससे भी अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है, इस बिज़नेस को आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं।
- 1BHK ₹700 से ₹1200 तक
- 2BHK ह ₹1000 से ₹1500 तक
- 3BHK ₹1200 से ₹2000 तक
यह कीमत अलग-अलग क्षेत्रों, विशेष उपचारों और एरिया (स्क्वायर फीट) पर भी निर्भर करती है, अधिक एरिया पर कीट नियंत्रण सेवाओं की मांग पर आप ज्यादा रकम लेकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय
भारतीय संस्कृति, पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में अगरबत्ती का उपयोग बहुत अधिक होता है। त्योहारों के दौरान इसकी बढ़ती खपत और सामान्य दिनों में भी इसकी स्थिर मांग पूरे वर्ष बनी रहने के कारण, यह कम निवेश में शुरू किए जाने वाले लाभदायक व्यवसायों में से एक माना जाता है। इसे आप छोटे स्तर पर केवल अगरबत्ती मेकिंग मशीन लगाकर और कुछ कच्चे माल जैसे (बांस की तिल्लियां, चारकोल पाउडर, और सुगंधित तेल) के साथ उत्पादन शुरू कर सकते हैं।
अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय कम निवेश में अधिक मुनाफा देने वाला व्यापार है। इस बिज़नेस को शुरुआती तौर पर लगभग ₹50,000 से ₹1 लाख रुपए तक के निवेश में शुरू किया जा सकता है। इसे आप एक छोटी सी किराए की दुकान या अपने घर से भी शुरूआत कर सकते हैं। अगरबत्ती के कारोबार में लगभग 15% से 25% तक का स्थिर लाभ मार्जिन निकाला जा सकता है।
शुरुआत में इसे आप छोटे स्तर पर कम लागत में घर से शुरू करके थोक में बेचना, छोटी दुकानों पर बेचना, सोशल प्लेटफॉर्म पर अच्छी मार्केटिंग करना, और अपनी ब्रांडिंग करके आप आराम से ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह तक कमा सकते हैं। अगर आप कम बजट में अच्छा बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
नॉन-वोवन बैग का व्यवसाय
पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों की बढ़ती लोकप्रियता और भारत में एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कारण नॉन-वोवन बैग की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में नॉन-वोवन बैग का व्यवसाय करना एक बहुत ही लाभदायक और सुरक्षित विकल्प हो सकता है, शुरुआत में आप इसे ₹3 लाख से ₹4 लाख तक के निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं।
आज दुनिया के हर कोने में नॉन-वोवन बैग की मांग है। कपड़ों की दुकानों से लेकर, सुपरमार्केट, जूते-चप्पल की दुकानों, मिठाई की दुकानों जैसे रिटेल सेक्टर में इन बैगों की भारी खपत है। इस व्यवसाय की शुरुआत आप छोटे स्तर पर कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए बाज़ार की मांग को समझें, मार्केट रिसर्च करें और अपने आसपास के थोक विक्रेताओं तथा स्थानीय दुकानों की ज़रूरत का पता लगाएं। इससे सही ग्राहकों तक पहूँचने और व्यवसाय को तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अपने ग्राहकों से बैग्स के ऑर्डर मिलने पर बिना अतिरिक्त शुल्क लगाए (कॉम्प्लिमेंट्री) उनका नाम और फोन नंबर प्रिंट करके आप अपने कस्टमर को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। नॉन-वोवन बैग के व्यवसाय में लाभ की बात करें तो यह व्यापार आमतौर पर पैमाने और क्षमता के आधार पर 10% से 35% तक का प्रॉफिट मार्जिन दे सकता है।
रुई की बत्ती बनाने का व्यवसाय
भारत में रुई की बत्ती की भारी मात्रा में खपत होती है। हिंदू धर्म में इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ, आरती, धार्मिक अनुष्ठानों, तथा नवरात्रि, होली, और दीपावली जैसे त्योहारों में दीपक (दिया) जलाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा लगभग हर घर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना के दौरान दीपक (ज्योति) जलाने के लिए विशेष रूप से उपयोग में लाया जाता है। जिसके कारण यह 12 महीने चलने वाला सुरक्षित और लाभदायक व्यवसाय है। अगर आप कम पैसों में अच्छा बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो रुई की बत्ती बनाने का व्यवसाय एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इस व्यापार को बहुत ही कम निवेश के साथ मात्र ₹25,000 से ₹30,000 तक में शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आपको बहुत ज़्यादा जगह की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है, इस कारोबार को आप एक छोटी सी किराए की दुकान लेकर, या फ़िर घर से भी शुरू कर सकते हैं। पूरे वर्ष पूजा-पाठ, धार्मिक समारोहों और मंदिरों में इसकी निरंतर मांग बनी रहती है, और आने वाले समय में भी रहेगी। ऐसे में यह कम लागत में शुरू किया जाने वाला एक सफ़ल और प्रॉफिटेबल बिज़नेस साबित हो सकता है।
कच्चे माल की कीमत लगभग ₹80 से ₹90 प्रति किलो तक हो सकती है। एक किलो रुई से लगभग 12,000 से 15,000 बत्तियाँ आसानी से बनाई जा सकती हैं। थोक बाज़ार में रुई की बत्ती का भाव ₹400 से ₹500 प्रति किलो तक हो सकता है, इस व्यवसाय से आप आसानी से ₹8,000 से ₹15,000 या उससे भी अधिक प्रतिमाह कमा सकते हैं।
व्यापार में अधिक लाभ कमाने के लिए आप रुई की बत्ती बनाने के अलावा रुई के गद्दे, रजाई, तकिए, मेडिकल कॉटन, अस्पतालों और ब्यूटी पार्लर में उपयोग होने वाली रुई की आकर्षक पैकेजिंग करके बाज़ार में अच्छे दामों पर बेच सकते हैं। इस तरीके से व्यवसाय को और आगे बढ़ाकर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता हैं।
मोमबत्ती बनाने का व्यवसाय
भारत में मोमबत्ती बनाने का व्यवसाय बेहतरीन विकल्पों में से एक माना जाता है, जिसे आप घर बैठे ही एक बेसिक सेटअप के साथ शुरू कर सकते हैं। कम शुरुआती लागत के अलावा, मोमबत्ती का व्यापार एक सदाबहार बिज़नेस भी है, जिसकी मांग पूरे वर्ष बनी रहती है, घर की सजावट से लेकर जन्मदिन, शादी-ब्याह, पार्टी, रेस्टोरेंट, रोमांटिक डिनर, कैफे, स्पा, होम डेकोरेशन तथा दीपावली और क्रिसमस जैसे अवसरों पर इसकी मांग 12 महीने बनी रहती है।
अगर आप कम लागत में एक लाभदायक व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो मोमबत्ती का बिज़नेस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप कम पैसों में शुरू करके, काफ़ी अच्छे दामों पर पर्व (सीज़न) के अनुसार बेहतर कीमत पर बेच सकते हैं। मोमबत्ती बनाने का व्यापार कम लागत में अच्छा मुनाफ़ा देने वाले लोकप्रिय व्यवसायों में से एक माना जाता है। जिसे आप केवल ₹10,000 से ₹15,000 तक के शुरुआती निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं।
इस व्यापार को शुरू करने के लिए मुख्य रूप से मोम (वैक्स), सांचे (मोल्ड) और धागे की आवश्यकता होती है। ये सभी सामग्री स्थानीय बाज़ारों में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। शुरुआत में आप इसे छोटे स्तर पर शुरू करके धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ा सकते हैं। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग करके विभिन्न आकार, रंग, और खुशबू (लैवेंडर, वनीला, आदि) वाली मोमबत्तीयां तैयार कर उन्हें बाज़ार मैं ऊंचे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
एल्युमिनियम फॉयल का व्यवसाय
एल्युमिनियम फॉयल का व्यवसाय एक तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, भोजन को लंबे समय तक ताज़ा और गर्म रखने, तथा नमी को बनाए रखने के कारण इसकी बाज़ार में अच्छी मांग है, खासकर रसोई घर में खाना पैक करने, छोटे से लेकर बड़े होटलों, रेस्टोरेंट्स, कैटरर्स, बेकरी, मिठाई की दुकानों, क्लाउड किचन, सुपरमार्केट, और फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे क्षेत्रों में इसकी आवश्यकता निरंतर बनी रहती है।
शुरुआत में आप इस व्यवसाय को ₹1 लाख से ₹3 लाख तक के निवेश में छोटे स्तर पर पहले ट्रेडिंग (थोक व्यापारी के रूप में सामान लाकर बेचना) से शुरु कर सकते हैं, आप इसे सीधे कारखाने से खरीदकर अपने नजदीकी टिफिन सर्विस प्रोवाइडर, लंच बॉक्स विक्रेताओं, फूड डिलीवरी सेवाओं, किराना स्टोर, स्थानीय सुपरमार्केट तथा Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफ़ार्म पर भी अच्छे दामों पर बेच सकते हैं।
डिजिटल प्रिंटिंग का व्यवसाय
डिजिटल प्रिंटिंग का व्यवसाय कम लागत में शुरू किया जाने वाला एक प्रॉफिटेबल बिज़नेस है, ये दुनिया भर में बड़े उद्योगों से लेकर छोटे व्यवसायों तक हर किसी के काम में आता है, (12 महीने चलने वाला व्यापार) आप इस बिज़नेस को शुरू करके अपने व्यवसाय में इन सेवाओं को शामिल कर सकते हैं।
स्टेशनरी और दस्तावेज़: जैसे कंप्यूटर या डिजिटल फाइलों की प्रिंटिंग, पीडीएफ फ़ाइल, शादी या समारोह के आमंत्रण पत्र, (इनविटेशन कार्ड) ग्रीटिंग कार्ड, एनवेलप, और कॉर्पोरेट फ़ाइलें, फोटो प्रिंटिंग एल्बम, विजिटिंग कार्ड, ब्रोशर, साइन बोर्ड, डिस्प्ले, बैनर, पैम्फलेट, पर्चे, फॉर्म, पोस्टर, कैटलॉग, बिल भुगतान बुक (रसीदें) इत्यादि।
डिजिटल प्रिंटिंग का व्यापार आप एक छोटे स्तर पर शुरुआती तौर पर ₹25000 से ₹50000 तक के कम बजट के साथ शुरू कर सकते हैं, धीरे-धीरे कमाई बढ़ने पर आप हिट प्रेस मशीन खरीदकर अन्य प्रिंटिंग सेवाएं भी शामिल कर सकते हैं, जैसे टी-शर्ट प्रिंटिंग, कॉफी मग, (पैकेजिंग और लेबलिंग) छोटे उत्पादों और उनके बॉक्स के लिए कस्टम स्टिकर, और लेबल की सेवाएं उपलब्ध कराकर अपने ग्राहकों से और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

डिजिटल प्रिंटिंग का बिज़नेस कम निवेश में शुरू होने वाले छोटे व्यवसायों में एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है, इस व्यापार को कम पूंजी लगाकर बड़ी आसानी से घर से या एक छोटी सी किराए की दुकान लेकर भी शुरू किया जा सकता है।
निष्कर्ष: अगर आप भारत में कम निवेश में अपना खुद का व्यापार शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो ऊपर बताए गए विकल्पों में से अपनी रुचि, बजट और स्थानीय बाज़ार की मांग को ध्यान में रखते हुए सही व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। उचित योजना, मेहनत और धैर्य के साथ किसी भी बिज़नेस को सफल बनाया जा सकता है।
आज उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों, नई तकनीकों और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण छोटे व्यवसायों के लिए पहले से कहीं अधिक अवसर मौजूद हैं। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो शुरुआत करने का यह एक अच्छा समय हो सकता है।
अस्वीकरण: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की कमाई, लाभ या आर्थिक सफलता की गारंटी देना नहीं है। किसी भी व्यवसाय की सफलता आपके अपने निवेश, योजना, बाज़ार की स्थिति, कौशल और व्यक्तिगत प्रयासों पर निर्भर करती है। कोई भी व्यवसाय शुरू करने से पहले स्वयं उचित शोध अवश्य करें।



