भारतीय फिल्म जगत के सबसे मशहूर खलनायक, आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहें हैं, जो फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाते थे, (एक्टर अमरीश पुरी) लेकिन असल ज़िंदगी में थे एक बहुत ही दरियादिल और भावुक व्यक्ति, वहीं अगर बात करें उनकी अदाकारी की, तो हीरो से भी कहीं ज़्यादा प्रसिद्ध थे अमरीश पुरी, जिनके फिल्म में होने से, फिल्म में चार चाँद लग जाते थे, इसी कारण अमरीश पुरी करते थे हीरो से भी ज़्यादा चार्ज।
विषय-सूची
अमरीश पुरी एक्टर परदे के अलावा, असल ज़िंदगी में थे बहुत ही इमोशनल, नरम दिल और शांत किस्म के व्यक्ति

अमरीश पुरी एक्टर का जन्म 22 जून 1932 में नवांशहर, पंजाब में हुआ था, उन्होंने अपने करियर में पहली फिल्म की शुरुआत 40 साल की उम्र में “प्रेम पुजारी” फिल्म से की थी, जो सन 1970 में रिलीज हुई थी, इसके बाद पूरी साहब ने फिर कभी भी अपने जीवन में पीछे मूडकर नहीं देखा, बता दें की परदे के पीछे दिखने वाला इतना खतरनाक इंसान, अपनी असल ज़िंदगी में थे उतने ही सुलझे हुए और नरम दिल व्यक्ति।
हम जिनको बचपन से एक खूंखार खलनायक के रूप में देखते आ रहें हैं, बता दें, की वह अपनी असल ज़िंदगी में परदे के पीछे से एकदम विपरीत इंसान थे, उनके मन में दूसरों के प्रति बेहद प्यार और आदर था, वे अपने से छोटे पद वाले इंसान को भी उतना ही आदर और सम्मान दिया करते थे, जितना कोई अपने बराबर वाले इंसान को देता है, पुरी साहब का कहना था: की पैसा क्या है आज है कल नहीं, असली दौलत तो इंसान का अपना व्यवहार होता है।
अमरीश पुरी की फ़िल्मे (लिस्ट)
अमरीश पुरी एक्टर ने बहुत सारी फिल्मों में काम किया था, रेशमा, शेरा, हिंदुस्तान की कसम, जय विक्रांता, आज का अर्जुन, दिव्या-शक्ति, करन अर्जुन, मिस्टर इंडिया, कोयला, नायक, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, घातक, विरासत, दयावान, सौदागर, गदर एक प्रेम कथा, दिलजले, फूल और कांटे, मेरी जंग, जान, लोहा, गर्व, राम-लखन, हीरो, सलाखें, हकीकत, गुंडाराज, वारिस, विधाता, दुनिया, “जाल – द – ट्रैप”, मोहब्बतें, दीवाना, बादल, हलचल, जबरदस्त, दामिनी, घायल, नगीना, तहलका, बादशाह, जीत, परदेस, जानी दुश्मन, ऐतराज़, मुझसे शादी करोगी, ऐसी ना जाने कितनी सारी फिल्में, जिन्हें हम गिनते-गिनते थक जाएंगे लेकिन लिस्ट खतम नहीं होंगी।
बता दें की अमरीश पुरी साहब के दो भाई, मदन पुरी और ओम पुरी जी भी थे, जिन्हें हम सब बचपन से बहुत सी फिल्मों में देखते आ रहें हैं, लेकिन हम में से बहुत कम लोग यह जानते हैं की मदन पुरी, और ओम पुरी ये दोनों अमरीश पूरी साहब के भाई थे।
सबसे महंगे विलेन: अमरीश पुरी एक्टर की हीरो से भी ज़्यादा थी फीस
बताया जाता है: की अमरीश पुरी एक्टर फिल्म के मुख्य भूमिका निभाने वाले स्टार से भी ज़्यादा लेते थे फीस, और निर्देशक उनकी हर माँग को करते थे खुशी-खुशी पूरी, कहा जाता है की अमरीश पुरी उस समय के बहुत ही मशहूर और दिग्गज खलनायक स्टार माने जाते थे, जिस फिल्म में अमरीश पुरी खलनायक की भूमिका निभाते थे, वह फिल्म सुपर हिट होनी ही होती थी, और शायद यही कारण था की निर्माता और निर्देशक उनकी हर माँगी हुई फीस को खुशी-खुशी करते थे स्वीकार।
बॉलीवुड में कई ऐसे खलनायक स्टार्स थे जो खलनायकों के किरदार में अव्वल भूमिका निभाया करते थे, लेकिन फिर भी अमरीश पुरी एक्टर को उनमें से अलग रखा जाता था, क्यूँ की शायद उनका अंदाज ही निराला था, उनकी आवाज़ में बेस-भारीपन, खौफनाक आवाज़ और उनका विलेन अवतार देख कर, अक्सर हीरो भी डर से कांप जाते थे।
फिल्म खलनायक अभिनेता अमरीश पुरी एक फिल्म की कितनी फीस लेते थे?
बताया जाता है की खलनायक अभिनेता अमरीश पुरी एक फिल्म के लिए, 1 करोड़ रुपए चार्ज किया करते थे, (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) फिल्म के रिलीज के एक इंटरव्यू के दौरान “शाहरुख खान” के बताया था, की अमरीश पुरी साहब एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। “(दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म 90 के दशक की सुपर हिट फिल्म रह चुकी है, जिसमें शाहरुख खान बतौर लीड रोल में थे, और बतौर हिरोइन लीड रोल में काजोल थीं)”

शाहरुख खान ने यह भी कहा कि कोई भी निर्माता या निर्देशक ऐसे ही करोड़ों रुपए चार्ज नहीं कर देता है, ज़ाहिर सी बात है पुरी साहब में वो दम हैं, उनकी आवाज़ में एक बेस है, उनकी अदाकारी में एक अलग ही जान है, फिल्म सिर्फ हीरो हिरोइन के प्यार भरी बातों वाले सीन से ही नहीं बनती है, अगर फिल्म में एक विलेन का किरदार ठोस और जबरदस्त ना हो, तो फिल्म जितनी अच्छी बननी चाहिए उतनी कभी नहीं बनेगी।
क्यूँ अमरीश पुरी बहुत ही विनम्र और सिम्पल इंसान माने जाते थे?
बताया जाता है: इतना पैसा होने के बावज़ूद अमरीश पुरी में जरा भी अभिमान नहीं था, इतने बड़े स्टार होने के बावज़ूद, वे अपने साथ ना तो कभी कोई सेक्रेटरी रखते थे, ना कोई असिस्टेंट, और ना ही कोई ड्राइवर, अगर उनके पास होता था तो बस उनका एक मेकअप मैन, अमरीश पुरी अपनी कार भी खुद ही चलाया करते थे।
इंटरव्यू के दौरान बातों ही बातों में “शाहरुख खान” ने मुसकुराते हुए कहा, की जब मैंने (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी साहब से पूछा, की क्या आपके पास कोई स्टाफ नहीं है? तो अमरीश पुरी साहब ने बहुत ही सरल और प्यारा सा जवाब दिया, मैं पागल हूँ क्या? मेहनत में करूँ, पैसे मैं कमाऊं और बाँटता रहूं स्टाफ में।
कहा जाता है की अमरीश पुरी एक्टर अपने निजी जीवन में सरल, विनम्र के साथ-साथ, अपनी सेहत को लेकर रहते थे हमेशा सचेत, पुरी साहब सेहत का हमेशा विशेष ध्यान रखते थे, खाने में उनको सादा खाना ही पसंद था, लेकिन वह मछली के शौकीन थे और मछली का भरपूर आनंद लेते थे, इसके अलावा उन्हें योग करना काफ़ी पसंद था, वह सुबह जल्दी उठकर अपने व्यायाम पर ध्यान देते थे, योग करना, व्यायाम करना, कसरत करना अपने स्वास्थ्य के प्रति सदेव जागरूक रहना उन्हे बेहद पसंद था।
यहाँ तक की पुरी साहब को अपने घर का बना सादा खाना खाना ही पसंद था, वे शूटिंग के दौरान अक्सर अपना खाना, अपने घर से ही डब्बे में पैक करवा कर लेकर आते थे, वह ज़्यादातर बाहर का खाना खाना अवॉइड किया करते थे, उनका कहना था हेल्थ है तो वेल्थ है।
निष्कर्ष: अमरीश पुरी साहब अपने समय के सबसे महंगे, शानदार और मशहूर खलनायकों में से एक माने जाने वाले खलनायक थे, पुरी साहब ने अपने करियर की शुरुआत 1970 से की थी, और अपने पूरे करियर क्षेत्र में उन्होंने 240 से भी कहीं ज़्यादा फिल्मों में काम किया था, उम्र 73 में, (12 जनवरी सन 2005) को मुंबई के घर में उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी वह हम सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़े हुए, कहीं ना कहीं आज भी जिंदा हैं।
ताज़ा ख़बर इसे भी पढ़ें – बड़े ही चर्चे में है इन दिनों पवन सिंह और ज्योति सिंह:
पवन सिंह तलाक: ज्योति सिंह को एलिमनी में मिलेंगे इतने करोड़ रुपए



