विषयसूची
महावतार नरसिम्हा फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दिन 8: अगले दिन के लिए पहले से ही बुकिंग शुरू

महावतार नरसिम्हा फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पहले दिन की कमाई जानकार आप दंग रह जाएंगे, महावतार नरसिम्हा एनिमेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ की कमाई से चौंकाया, हाउसफुल होने के कारण अगले दिन के लिए पहले से ही ज़बरदस्त एडवांस बुकिंग होने लगी, आज के समय में भी लोग धार्मिक फिल्मों को इतना महत्व दे रहे हैं, यही बहुत बड़ी बात है, 25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म तेजी से सांस्कृतिक और व्यावसायिक दोनों ही जगत में लोकप्रियता हासिल कर रही है।
भारत में एनिमेटेड सिनेमा को आगे बढ़ाते हुए, आश्विन कुमार द्वारा निर्देशित और होम्बले फिल्म्स के सहयोग से (क्लीम प्रोडक्शन द्वारा निर्मित) महावतार नरसिम्हा मूवी, भारतीय एनिमेशन के लिए एक ऐतिहासिक रूप ले लिया है, महावतार नरसिम्हा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ लाजवाब शुरुआत के साथ-साथ भारतीय लोगों में संस्कृति के प्रति फिर से लगाव और श्रद्धा के द्वार खोल दिए हैं।
महावतार नरसिम्हा फिल्म कलेक्शन दिन 1
महावतार नरसिम्हा फिल्म ने पहले दिन ही 2 करोड़ से अधिक की कमाई की, इसने अपने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था, ऐसा प्रतीत होता है की प्रभु स्वयं चाहते थे की यह फिल्म बने, और श्री विष्णु जी के नरसिम्हा अवतार का फिर से प्रचार हो, ताकि लोगों के मन में फिर से भक्ति भवन जागे, जो शायद लोग कहीं न कहीं भूल चुके थे।
जिस तरह से इस एनिमेटेड फिल्म ने 2D और 3D सहित सभी संस्करणों में पहले दिन लगभग 2 + कमाई की, जो एक आउटस्टैंडिंग शुरुआत थी, फिल्म के हिंदी वर्जन के अलावा 2D और 3D दोनों ने पहले दिन लगभग, इस तरह से अपना अपना योगदान दिया | नीचे विस्तार में बताया गया है :
(2 + करोड़ से ज़्यादा की ग्रॉस ओपनिंग पहले दिन)
कर्नाटक: 0.05 करोड़
तेलुगु: 0.3 करोड़
हिंदी: 1.35 करोड़
तमिल: 0.3 करोड़
मलयालम: 0.3 करोड़
महावतार नरसिम्हा फिल्म 1 अगस्त कलेक्शन: साप्ताहिक संग्रह
महावतार नरसिम्हा फिल्म का आज 1 अगस्त है, भारतीय एनिमेटेड महाकाव्य महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है, 25 जुलाई शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म, सिर्फ़ एक सप्ताह हुआ है, और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से भी अधिक का प्रॉफ़िट कर चुका है, बड़ी ही तेज़ रफ्तार के साथ इसने अपने पहले सप्ताह का समापन करते हुए जनता के दिलों में राज कर लिया है, श्री विष्णु जी की यह फिल्म जल्दी ही एक सांस्कृतिक और व्यावसायिक फिल्म बन गई है, जो भारत में हमारे संस्कृत कल्चर को आगे लेकर जाएगी।
महावतार नरसिम्हा फिल्म का बजट कितना है?
महावतार नरसिम्हा फिल्म का बजट की बात करें, तो इसका मेकिंग बजट 15 करोड़ है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसने, एक हफ़्ते में ही ₹45 से 50 करोड़ की कमाई पार कर चुका है, और महावतार नरसिम्हा मूवी के अवधि की बात करें तो 2 घंटा 10 मिनट की यह फिल्म ने ऐसा धमाल मचाया है, की ज़्यादातर जनता बाकी फिल्मों को छोड़कर इस फिल्म को ही देखना ज़्यादा पसंद कर रही है।
जबकि सैयारा फिल्म भी बहुत अच्छी बताई जा रही है, लोग सैयारा फिल्म को देखते-देखते रोने लग पड़ रहें हैं, उसके बावज़ूद भी लोग सैयारा मूवी को छोड़ महावतार नरसिम्हा मूवी को देखने के लिए ज़्यादा महत्व दे रही है, जिस कारण महावतार नरसिम्हा फिल्म ने तेज़ी से छलांग लगाई है, माना जाता है की इस वर्ष 2025 की सबसे सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म महावतार नरसिम्हा है।
यह फिल्म भगवान श्री विष्णु जी के चौथे अवतार पर आधारित है :
इस फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा है, जिसने पहले सप्ताह में अकेले हिंदी वर्जन ने ही भारत में लगभग 13.50 करोड़ की कमाई की थी, मतलब शुक्रवार, शनिवार, रविवार सिर्फ 3 दिन में, पहले सप्ताह में इसने 13.50 करोड़ रुपये की सकल कमाई की थी, और 1st अगस्त तक 38.50 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है, इस बीच दूसरे वर्जन तामिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम की बात करें, तो इन वर्जन ने भी 1st अगस्त तक 12 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है, कुल मिला कर हिंदी वर्जन 38.50 और अन्य वर्जन लगभग 12 करोड़, 50 करोड़ से भी अधिक पार कर चुका है, जो की एक आउट्स्टैन्डिंग एंट्री है।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रीमियर रखा गया था
महावतार नरसिम्हा फिल्म का (25 नवंबर 2024) को भारत में सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “International Film Festival India” (IFFI) में प्रदर्शित किया गया, और 25 जुलाई 2025 को 2D और 3D में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
महावतार नरसिम्हा फिल्म के डायरेक्टर ने बताया :
महावतार नरसिम्हा फिल्म के निर्देशक आश्विन कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, की इस फिल्म को शुरू में 25 जुलाई से पहले, 3 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया, और आखिर में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ कर दिया गया, फिल्म के डायरेक्टर ने यह भी बताया की इस फिल्म को हिंदी, तामिल, तेलुगु, कन्नड, और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।
महावतार नरसिम्हा रिलीज़ की तारीख 12 मई को घोषित की गई – एक महाकाव्य वीडियो के साथ
महावतार नरसिम्हा फिल्म रिलीज़ की तारीख 12 मई 2025 को एक महाकाव्य वीडियो के साथ घोषणा की गई थी।
महावतार नरसिम्हा फिल्म पोस्टर रिलीज़ 16 नवंबर 2024
महावतार नरसिम्हा फिल्म का पहला पोस्टर 16 नवंबर 2024 को प्रदर्शन किया गया, और फिल्म का Teaser Trailer 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदर्शन किया गया था, और फिल्म का ट्रेलर 9 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया गया था। Source Wikipedia
निर्देशक अश्विन कुमार ने पुष्टि किया है, कि महावतार नरसिम्हा, योजनाबद्ध (महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स) Mahavtar Cinematic Universe (MCU) की यह तो अभी सिर्फ पहली किस्त है, जिसे दशावतार, श्री विष्णु जी के 10 प्रमुख अवतारों के ऊपर आधारित, सात परस्पर जुड़ी हिंदू धर्मशास्त्रीय फिल्मों की एक श्रृंखला के रूप में देखा गया है, यह एक सात भाग वाली श्रृंखला फिल्म है, जिसका महावतार नरसिम्हा पहला पार्ट है, अभी तो इसके 6 और पार्ट आना अभी बाकी है।
फिल्म के डायरेक्टर ने यह भी बताया की, महावतार नरसिम्हा फिल्म के बारे में बहुत पहले ही घोषणा कर दी गई थी की, यह फिल्म Creators के अनुसार, franchise जुलाई 2025 में “महावतार नरसिम्हा” के साथ शुरू होगी, और 2037 तक, (जैसा की हमारे महापुरुषों ने भविष्यवाणी की थी, कलयुग के अंत में, अंतिम अवतार में कल्कि जी आएंगे, और कलयुग खतम हो जाएगा), वहीं कल्कि जी पर दो-भाग के महाकाव्य के साथ समाप्त होगी, सिनेमैटिक यूनिवर्स का लक्ष्य आध्यात्मिक गहराई के साथ दृष्य को जोड़ते हुए, एनिमेटेड के माध्यम से धर्म के प्रति फिर से जागृत करना है, और हिंदू धर्मशास्त्रीय कहानी को लोगों तक फिर से पहुँचाना है।
रचनाकारों ने यह भी कहा :
Mahavatar Narsimha Film, सिर्फ़ एक एनिमेशन फ़िल्म नहीं है। यह प्रेम का एक श्रम है, और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति एक श्रद्धांजलि है। श्री विष्णु पुराण, नरसिंह पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण से प्रेरणा लेकर, हमने मूल स्रोत के प्रति निष्ठा बनाए रखते हुए, यह कहानी प्रस्तुत की है, जो सभी पीढ़ी के साथ प्रतिध्वनित होती है। मैं इन कहानियों को मात्र एक मिथकों की तरह नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक प्राचीन कथा, और चेतना के हिस्से के रूप में संरक्षित करना चाहता था।
आलोचकों की सकारात्मक समीक्षाएँ दीं – Critics Positive Reviews
फिल्म को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिलें, जिस किसी ने इस फिल्म को देखा, देखने के बाद बस एक ही उत्साहित भरे अंदाज में कहा (वाह क्या फिल्म है) और कहा की भावनात्मक, आध्यात्मिक, प्रभाव: सुलभता से परिपूर्ण फिल्म है (पैसा वसूल) 😊💕
एक प्यारे भक्त, और भगवान जी की कहानी , जो भर दे आँखों में पानी 😊 Go and Watch:
आगे और भी फिल्म के बारे में जाने: “गणपत- ए हीरो इज बॉर्न” टाइगर श्रॉफ की सबसे फ्लॉप फिल्म


