ओपनएआई चैट जीपीटी 5 सफलता पूर्वक 7 अगस्त 2025 को लॉन्च किया गया:
ओपनएआई चैट जीपीटी 5 को 7 अगस्त, बृहस्पतिवार को लॉन्च किया गया, एक धमाकेदार प्रवेश के साथ, ओपनएआई के CEO “Sam Altman” ने बताया की यह बाकी पुराने मॉडल चैट जीपीटी से बहुत ही ज्यादा तेज़ और उपयोगी संस्करण है, इसके अलावा उनका दावा यह भी है की, ओपनएआई चैट जीपीटी-5 हमारे रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाने में बहुत ही अहम साबित होगा, यह संस्करण पीएचडी स्तर के एक्सपर्ट की तरह काम करता है.

चैट जीपीटी-4 को कर दो अलविदा, क्योंकि अब या गया है चैट जीपीटी-4 से भी बड़ा वर्ज़न, यह एक इंसान की तरह सर्वोत्तम गुणों से भरपूर, एक तेज़ और बहुत ही उपयोगी संस्करण है, यह हर बात का जवाब देगा, हर चीज को आसान बनाएगा, हर चीज का समाधान है चैट जीपीटी बाबा के पास.🤝
ओपनएआई चैट जीपीटी 5 की मुख्य विशेषताएं: यह इंसान की तरह सोचेगा भी, और बात भी करेगा
ओपनएआई के सीईओ Sam Altman ने यह भी बताया की, यह सिर्फ आपकी बातों का जवाब ही नहीं देगा, बल्कि यह हमारी तरह (Humans) इंसानों के अंदाज में सोचेगा और बात भी करेगा, और यही नहीं, जब भी आप OpenAI ChatGPT-5 से बात करेंगे, तो यह एक वैध व्यक्ति से बात करने की तरह, आपकी हर बात का जवाब भी देगा, और समाधान भी देगा,
ओपनएआई चैट जीपीटी 5, मात्र एक सेकंड में आपकी हर समस्या का समाधान करेगा:
ओपनएआई चैट जीपीटी 5 आपके हर समस्या का समाधान चुटकियों में कर देगा, यह सिर्फ हमारी, छोटी चोटी बातों का जवाब ही नहीं देगा, बल्कि यह हमारे निजी जीवन में बहुत सारी सरलताएँ भी लेकर आएगा, जो हम खुद नहीं कर सकते, वो हमें यह करके देगा, यहाँ तक की, जिसके बारे में हम ज़ीरो नॉलेज रखते है, यह उसको भी बड़ी सरलता से उपलब्ध करवा कर हमारी मदद करेगा।
ओपनएआई कंपनी ने यह भी कहा, की बाकी पुराने पिछले उपलब्ध AI मॉडल की तुलना में, चैट जीपीटी-5 में मतिभ्रम की संभावना बहुत कम है, क्यूँ की यह सबसे “एडवांस्ड तकनीकी” और बड़े पैमाने पर इस मॉडल को बनाया गया है.
बाकी चैट जीपीटी मॉडल से, जीपीटी-5 सबसे अलग क्यूँ हैं? ऐसी क्या खासियत है इसमें? क्यूँ की यह बाकी AI की तरह सिर्फ जवाब नहीं देगा, यह इंसानों की तरह, सोच समझ कर, आपके किए गए हर सवालो पर विचार-विमर्श करके, फिर एक दम सटीक accurate जवाब देगा, यह खासियत है जीपीटी-5 में, इसीलिए ChatGPT 5 को बाकी जीपीटी मॉडल से अलग बनाता है।
यहाँ तक की ओपनएआई चैट जीपीटी 5 को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है, की अब यह आपकी पुरानी चैट को भी याद रख सकता है, इस नए लॉन्च जीपीटी-5 में एडवांस्ड तकनीकी का उपयोग करके, इसकी स्मरण शक्ति (Memory Power) को बहुत स्ट्रॉंग बनाया गया है।
यह बड़ी आसानी से आपकी सारी पुरानी की गई चैट को याद रख सकता है, ताकि पिछले किए गए कोई भी सवालो का, सही से जवाब दे सके, और आपको वही सवाल को दोबारा ना पूछना पड़े, जो आप पहले ही पुछ चुके हैं, बस आपको एक क्लू देना है, और चैट जीपीटी-5 अपनी स्मरण शक्ति का इस्तेमाल करके, आपको तुरंत जवाब देगा।
ओपनएआई चैट जीपीटी 5, पिछले महीने लॉन्च स्थगित कर दिया गया था
OpenAI काफी सालों से, अपने नए मॉडल चैट जीपीटी 5 पर काम कर रहा था, हालांकि जीपीटी-5 को जुलाई में लॉन्च करने का प्लान भी था, ओपनएआई के सीईओ (Sam Altman) ने एक tweet में कहा था, कि हमें अभी तक यह यकीन नहीं है, कि यह पूरी तरह से तैयार है, एक बार रिलीज कर दिया, तो वापस नहीं लिया जा सकता है, अभी हम कह नहीं सकते, कि इसमें और कितना समय लगेगा, लेकिन अब एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इसे 7अगस्त को लॉन्च कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा की चैट जीपीटी 5 पिछले वाले चैट जीपीटी-4 की तुलना में, काफी एडवांस्ड है, आपको बस आदेश (Command) देने की ज़रूरत है, आपको बस निर्देश देना है, और यह आपके कहे अनुसार, हर वह चीज कर देगा, फिर चाहे आप उस क्षेत्र में, एक फ्रेशर ही क्यूँ ना हों, यह वो हर काम करके देगा, बस आपको एक निर्देश देने की जरूरत है।
आपके कुछ भी पूछने पर, यह आपको कुछ इस तरह से जवाब देगा, जैसे की आप किसी एक्सपर्ट से कुछ जानकारी हासिल कर रहें हो, आप इससे कुछ भी पूछ सकते हैं, जैसे इंग्लिश सिखनी हो, या गणित (Math) का कोई सवाल हो, जो आपको कन्फ्यूज़ कर रहा हो, या आपको आता ही ना हो, या Science विज्ञान, कोडिंग, फाइनेंस इत्यादि|
ओपनएआई चैट जीपीटी 5, अब उपलब्ध है Free/Plus/PRO/Team/Enterprise:
OpenAI के सीईओ ने कहा, कंपनी का सबसे एडवांस्ड तकनीकों वाला GPT-5 अब ChatGPT पर उपलब्ध है, और यह हर किसी के लिए उपलब्ध है, इसे आप अपनी ज़रूरत के अनुसार फ्री, प्लस, प्रो, टीम, और उद्यम (Enterprise) किसी भी वर्जन में इस्तेमाल कर सकते है.
OpenAI के CEO ने यह भी कहा, की इतने एडवांस्ड तकनीकों वाले मॉडल्स को बनाना बहुत ही महंगा पड़ता है, लेकिन अगर बनाने का मकसद, और लक्ष्य पूरा होता है, तो इससे निवेशकों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
चैट जीपीटी 5 को इस तरीके से तैयार किया गया है, की किसी कार्य को, पूरा ना किए जाने की स्थिति को, बारीकी से पहचान सके, और अटकलों से बचने, और सीमाओं को अधिक स्पष्ट रूप से विस्तार में समझ सकें, इस तरह से इसे डेवलप किया गया है, और ChatGPT-5 विभिन्न प्रकार के एडवांस्ड कामों को करने में सक्षम, और इसको सरल बनाता है।
In this article:
ChatGpT-4 से बेहतर है – Chat GPT-5:
OpenAI के सीईओ Sam Altman ने यह भी कहा की, जब आप ChatGPT-5 का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको खुद ही, एक बड़ा बदलाव, एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, आप खुद महसूस करेंगे, की यही एक मात्र मॉडल है, जिसका आपको उपयोग करना चाहिए, खैर यह तो उपयोगकर्ताओं के इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलेगा।
पुराने उपयोगकर्ताओं के लिए, एक बड़ा बदलाव: A Big Change For Old Users
यहाँ आपको क्या जानने की जरूरत है: Important :
ChatGPT-5 वर्जन में स्विच करने से पहले, जान लें यह जानकारी, बहुत जरूरी है: अगर आप ChatGPT का GPT-4 या कोई और अन्य वर्जन का इस्तेमाल कर रहें हैं, तो आप वापस अपने पुराने वर्जन पर नहीं लौट सकेंगे, एक बार चैट जीपीटी 5 पर, अगर आपने स्विच कर लिया, तो फिर आपके पुराने वर्जन पर लौटना संभव नहीं है।
क्यूंकि, एक बार किसी अन्य वर्जन से, GPT-5 के नए वर्जन में आने पर, यह ऑटोमैटिकली स्विच हो जाएगा, और अगर एक बार स्विच हो गया, तो फिर आप इसे दोबारा अपने पुराने वर्जन, जो भी आप पहले इस्तेमाल कर रहे थे, उस पर वापस नहीं जा सकेंगे, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है.😊
बार-बार पूछे जाने वाले सवाल और उसके जवाब:
ओपनएआई चैट जीपीटी 5 क्या है?
जीपीटी-5 ओपनएआई कंपनी का सबसे अधिक एडवांस्ड तकनीकों द्वारा बनाया गया AI मॉडल है, क्यूँ की यह बाकी AI की तरह सिर्फ जवाब नहीं देगा, यह इंसानों की तरह, सोच समझ कर, आपके किए गए हर सवालों पर विचार-विमर्श करके, फिर एक दम सटीक जवाब देगा, यह खासियत है चैट जीपीटी 5 की, इसीलिए चैट जीपीटी-5 को, बाकी अन्य जीपीटी मॉडल से श्रेष्ठ बनाता है।
क्या ChatGPT-5 फ्री है?
हाँ, ChatGPT-5 हर वर्जन में उपलध है, फ्री, प्लस, प्रो, टीम, और उद्यम (Enterprise) में, इसे आप अपनी ज़रूरत के अनुसार किसी भी वर्जन में इस्तेमाल कर सकते है, फ्री में भी लेकिन एक लिमिट (सीमा के भीतर)।
OpenAi ChatGPT-5 कहाँ से ले सकते है?
आप इसे chatgpt के आधिकारिक वेबसाईट chatgpt.com से जाकर ले सकते हैं।
क्या ओपनएआई चैट जीपीटी-5 पूरी तरह से फ्री वर्जन है?
नहीं, ओपनएआई चैट जीपीटी-5 के सभी वर्जन उपलब्ध है, फ्री, प्लस, प्रो, टीम, और उद्यम (Enterprise) में, आप अपनी ज़रूरत और क्षमता के अनुसार, कोई भी वर्जन ले सकते हैं, फ्री वर्जन लिमिटिड है, अगर आपको AI से ज्यादा काम करवाना है, तो आप प्लस या प्रो वर्जन पर (अपग्रेड) कर सकते हैं।
चैट जीपीटी-4 और चैट जीपीटी-5 में क्या अंतर है?
चैट जीपीटी-5 चैट जीपीटी-4 से या उसके अन्य मॉडल से बिल्कुल अलग है, क्यूँ की GPT-5 को इस तरीके से तैयार किया गया है, की किसी भी कार्य को, पूरा ना किए जाने की स्थिति को, बारीकी से पहचान सके, और अटकलों से बचने, और सीमाओं को अधिक स्पष्ट रूप से विस्तार में समझ सकें, इस तरह से इसे डेवलप किया गया है, यह बाकी AI की तरह सिर्फ जवाब नहीं देता है, यह इंसानों की तरह, सोच समझ कर, आपके किए गए हर सवालों पर विचार-विमर्श करके, फिर एक दम सटीक जवाब देता है, यह खासियत है चैट जीपीटी-5 में, इसीलिए ChatGPT-5 को, बाकी अन्य मॉडल से श्रेष्ठ बनाता है।
निष्कर्ष: AI के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा हमें भविष्य में कितना फायदा हो सकता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, हम सब AI की मदद से अपनी बहुत सारी, समस्याओं का हल ले सकते हैं, चाहे वो पढ़ाई के किसी भी विषय में हो, या पेशेवर व्यवसाय की जानकारी हो, या हमारी निजी लाइफ की कोई समस्या हो, कोडिंग सीखनी हो, कोई कोर्स करना हो, इत्यादि। ऐसी बहुत सारी चीजों में हमें AI के द्वारा मदद मिल सकती है।
यह भी जानिए details में ChatGPT-5 -Features Benefits Plan & Prices:


