“द ताज स्टोरी मूवी” 31 अक्टूबर को हुई रिलीज- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

द ताज स्टोरी मूवी, 2024 परेश रावल की नई फिल्म

परेश रावल की “द ताज स्टोरी मूवी” इतने बड़े विवादों के बावज़ूद भी सिनेमाघरों में पहले दिन हाउस फुल रहा, विवादों के चलते फिल्म के निर्माता और निर्देशकों को लगा था कि, फिल्म के रिलीज को स्थगित करना पड़ेगा, आइए जानते हैं: फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म के निर्देशक और फिल्म के निर्माता को सेंसर पास करवाने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, फिल्म की कमाई और फिल्म की कहानी के बारे में, और आखिर क्या वजह थी फ़िल्म का इतने लंबे समय तक बड़े विवादों से घिरे रहने का।

परेश रावल की “द ताज स्टोरी” फिल्म ने इतने बड़े विवादों के बाद भी किया एक धमाके दार एंट्री- हाउसफुल रहा सिनेमाघर

द ताज स्टोरी मूवी, परेश रावल की नई फिल्म

द ताज स्टोरी फिल्म, एक विवादित टॉपिक बन चुका था, फिल्म के रिलीज होने की अनाउंसमेंट होने पर ही “छिड़ गई थी तगड़ी बहस, मच गया था बड़ा बवाल” निवेशकर्ताओं को एक पल के लिए तो लगा था, की फिल्म के रिलीज को रद्द करना पड़ेगा, बहुत ही डरते-डरते निर्माताओं ने फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया, लेकिन जैसे ही सिनेमाघरों में हाउसफुल की बात सामने आयी, फिल्म की टिकट के लिए सिनेमाघरों में, एक दिन पहले ही टिकेट्स बुक होने लगी है, तो सभी निर्माता, निर्देशक, और कलाकारों के जान में जान आयी, और जब बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का पता चला, तब जाकर फिल्म के टीम का डर थोड़ा कम हुआ।

द ताज स्टोरी मूवी कलेक्शन: एडवांस्ड बुकिंग हुई थिएटर में

“परेश रावल की द ताज स्टोरी फिल्म” पिछले दिनों जीतने बवाल में बनी रही, उतनी ही धमाल इसकी पहली शुरुआत रही, (शुक्रवार) पहले दिन ही इसने 1 करोड़ का किया कलेक्शन, (शनिवार) दूसरे दिन 2 करोड़, (रविवार) तीसरे दिन 2.75 करोड़, (सोमवार) चौथे दिन 1.15 करोड़, और अब तक कुल मिलाकर 6.90 करोड़ कर चुकी है पार।

द ताज स्टोरी मूवी के बारे में: परेश रावल ने 2024 में ही ट्विटर पर कर दी थी घोषणा

बता दें की अभिनेता परेश रावल ने पिछले साल इस फिल्म को पब्लिक्ली ट्विटर पर, फिल्म “द ताज स्टोरी” का एक पोस्टर जारी करते हुए, पोस्ट की हेड्लाइन में लिखा था, मेरी नई अपकमिंग फिल्म: बहुत ही जल्द “द ताज स्टोरी” आने वाली है, जिसकी शूटिंग 20 जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगी, जैसे ही परेश रावल द्वारा यह आगामी घोषणा की गई, बहुत से लोगों ने टिप्पणी में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “चलिए कुछ दिलचस्प स्टोरी सामने आने का इंतज़ार है सर”

परेश रावल ने अपनी फिल्म के लिए यह भी कहा कि “द ताज स्टोरी” एक सम्मोहक कथा होने का वादा करती है, जो प्रतिष्ठित ताजमहल के प्राचीन इतिहास और उसके महत्व को उजागर करती है।

द ताज स्टोरी फिल्म का टीज़र लॉन्च करते हुए कहा

द ताज स्टोरी मूवी, 2024 एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले, निर्देशक और निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए, और बड़े ही उत्साह के साथ एक लघु टीज़र को लॉन्च करते हुए कहा की, “79 साल बाद भी, क्या हम अभी भी बौद्धिक के गुलाम हैं?” और साथ ही यह भी कहा की यह फिल्म को देखने ज़रूर जाएं, क्योंकि “द ताज स्टोरी फिल्म” को एक कठोर सामाजिक नाटक के रूप में स्थापित किया गया है।

बताया जाता है की “सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास करने में कई महीने लगा दिए थे, क्योंकि इसकी विषय-वस्तु दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की अनकही कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए सेंसर बोर्ड पर मंजूरी प्रक्रिया के दौरान, निर्देशक और निर्माता से परियोजना के दावों और रचनात्मक अखंडता को प्रमाणित करने के लिए व्यापक प्रमाण और दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया था।

यह कठोर प्रक्रिया, निर्माताओं के लिए एक चुनोती भरा सफ़र रहा, इस फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा जाँच और अंत में मिली मंजूरी ने, ना केवल फिल्म की सत्यता को प्रमाणित किया है, बल्कि “द ताज स्टोरी” फिल्म को एक साहसिक सिनेमाई बयान के रूप में उभरने का आधार भी प्रदान किया है।

“द ताज स्टोरी फिल्म” स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स

“द ताज स्टोरी” फिल्म के मुख्य कलाकार, परेश रावल, ज़ाकीर हुसैन, अमृता खानविलकर, नामित दास, स्नेहा वाघ, फिल्म के निर्माता “सीए सुरेश झा” और इस फिल्म के लेखक और निर्देशक “तुषार अमरीश गोयल” है, और यह फिल्म स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बैनर तले बनी है।

द ताज स्टोरी फिल्म का मेकिंग बजट कितना है?

“द ताज स्टोरी” एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है, इस फिल्म का टोटल मेकिंग बजट 25 करोड़ का है, 31अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने, 4 दिन के अंदर ही 6.90 करोड़ पार कर लिया है, तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित, “विकास राधेश्याम द्वारा रचनात्मक निर्माता” और रोहित शर्मा द्वारा संगीतबद्ध , ‘द ताज स्टोरी” महज़ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं है, यह एक सिनेमाई बहस है जो काफ़ी लंबे समय से चली आ रही कहानियों को चुनौती देती है।

कहानी को आगे बढ़ाने वाले मुख्य विषयों में से एक ताजमहल की उत्पत्ति को लेकर चली आ रही बहस है: क्या वाकई ताजमहल को शाहजहाँ ने बनवाया था? या इतिहास कुछ और जटिल और गुप्त रहस्य छुपाए हुए हैं? 31 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म सॉलिड प्रदर्शन कर रही है, अभी तो फिल्म का सिर्फ चौथा ही दिन है, और फिल्म 6.90 करोड़ पार कर चुका है, अभी तक तो जनता फिल्म की कहानी को पसंद कर रही है, अगर 25 करोड़ की बनी फिल्म ने 4 दिन में ही 6.90 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, तो आशा करते हैं की आने वाले सप्ताह में भी यह फिल्म अच्छी ही चलेगी।

अस्वीकरण: बॉक्स ऑफिस डेटा अलग-अलग सोर्स और हमारी अपनी रिसर्च से इकट्ठा किया गया है, यह डेटा अंदाजन हो सकता है, और “todaytimenews” डेटा की सच्चाई के बारे में कोई दावा नहीं करता है।

आगे जाने बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के कलेक्शन के बारे में, क्यूँ हो गई थी सुपर फ्लॉप, क्यों बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी को अपनी संपत्ति को गिरवी रखना पड़ गया था? 2024 की बड़े मियां छोटे मियां फिल्म हिट थी या फ्लॉप?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *