भोजपुरी एक्टर पवन सिंह तलाक के मुद्दे पर, पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई, पवन सिंह के साथ अब नहीं रहना चाहती हैं ज्योति सिंह, बताया जा रहा है: ज्योति सिंह ने लगाई तलाक की गुहार, कहा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है, और मांगे पवन सिंह से करोड़ों रुपए की एलिमनी।
विषय-सूची
पवन सिंह तलाक के मुद्दे पर हो रही है तेज़ी से वीडियो वायरल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह आज अपनी खुद की निजी ज़िंदगी में उलझ से गए हैं, बता दें की इन दिनों बड़ी तेज़ी के साथ पवन सिंह सुर्खियों में छाए हुए हैं, आए दिन पवन सिंह और ज्योति सिंह की वीडियो तेज़ी से हो रही है वायरल, जहाँ ज्योति सिंह रो रोकर देश की जनता को सुना रहीं हैं अपना दुखड़ा, ज्योति सिंह का कहना है की उनको आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, कभी भी पुलिस स्टेशन से बुलावा आ जाता है, मुझे वक़्त बे वक़्त परेशान किया जा रहा है, मुझे जान-बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है, अब क्या है सच्चाई ये तो आगे चलकर वक़्त ही बताएगा।
पवन सिंह की कितनी पत्नियाँ हैं?

पवन सिंह की दो पत्नियाँ हैं: दरअसल पवन सिंह की दो शादियाँ हुई है, उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था, और ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पहली शादी 1 दिसंबर, 2014 को नीलम सिंह के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद नीलम सिंह ने 8 मार्च, 2015 में अपने ही घर पर आत्महत्या कर ली थी।
पवन सिंह की पहली पत्नी कैसे मरी थी?
रिपोर्टर के अनुसार बताया जाता है कि: पवन सिंह के जरूरत से ज़्यादा काम में व्यस्त रहने के वजह से, वे अपनी पत्नी नीलम सिंह को सही से समय नहीं दे पाते थे, जिसके कारण नीलम सिंह तनाव में रहने लगी थी, और फिर शादी के कुछ ही महीनों बाद, नीलम सिंह ने मुंबई में स्थित उनके घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी, और फिर उनके निधन के 3 साल बाद 5 मार्च, 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी रचाई थी, लेकिन ये शादी भी ज़्यादा समय तक टिक नहीं पाई।
पवन सिंह से ज्योति सिंह ने एलिमनी में कितने पैसों की मांग की?

हाल ही में पवन सिंह और उनके वकील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ज्योति सिंह की एलिमनी के डिमांड के बारे में बात कर रहें हैं, काफ़ी समय से चल रही पति-पत्नी के बीच की ये अनबन, अब तलाक के मुद्दे तक पहुँच चुकी है, क्या ज्योति सिंह द्वारा मांगी गई एलिमनी पवन सिंह पूरी कर पाएंगे?
रिपोर्ट्स के अनुसार खबर आई है, की ज्योति सिंह ने एलिमॉनी में 30 करोड़ रुपए की मांग की है पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद इतना बढ़ गया है, की अब ये झगड़ा महज चार दीवारों का झगड़ा नहीं रह गया है, अब यह खुले आम पब्लिक के सामने या चुका है, दोनों जमकर एक दूसरों पर आरोप लगाते नजर आ रहें हैं, उन्होंने खास अपने तलाक के मुद्दे के लिए, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखा था, और उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों एक दूसरे को जमकर आरोप लगाते हुए भी नजर आए थे।
बताया जाता है की ज्योति सिंह पहले भी एक बार पवन सिंह से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन बाद में ज्योति सिंह ने तलाक देने से मना कर दिया, और फिर पति के संग रहने लगीं, अब फिर अचानक से तलाक लेना चाहती हैं, ज्योति सिंह का एक बार कहना है की, हमें अपने पति के ही घर पर आने से रोका जा रहा है, फिर एक तरफ खुद ही कहती हैं, की मुझे तलाक चाहिए, और बदले में की एक भारी एलिमनी की डिमांड।
पवन सिंह तलाक की बात पर, क्या है उनके वकील का कहना?
पवन सिंह तलाक की बात पर एक्टर पवन के वकील ने कहा: कि ज्योति सिंह ने 30 करोड़ एलिमनी की डिमांड की है, हालांकि अभी तक कोर्ट से कोई फैसला नहीं आया है, जब तक कोर्ट से कोई सुनवाई नहीं होगी, ज्योति सिंह के एलिमनी मांगने से कुछ नहीं होगा, कोर्ट पवन सिंह की सालाना कमाई कितनी है, इन सभी बातों को ध्यान में रख कर कोर्ट फैसला करता है। 30 करोड़ कोई मामूली रकम नहीं होती है, पवन सिंह के वकील ने यह भी कहा, की इन दोनों को घर में बैठकर शांति से इस बात को सुलझाना चाहिए, ऐसे पब्लिक्ली बातों को उछाल कर कुछ हासिल नहीं होगा, चीजें आपको समेटनी हैं, लोगों को नहीं।



