“मैडॉक फिल्म्स” के बैनर तले बनी, थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन-10 से, दिन-15 तक की कमाई, अब तक 100 + करोड़ का बिजनस दे चुकी है फिल्म थामा, आयुष्मान खुराना की नई फिल्म थामा, लोगों को काफ़ी एंटरटेन कर रही है। “थामा’ ने बीते पिछले 10 दिनों में अच्छा-खासा बिजनस किया है, चलिए जानते हैं: थामा ने दिन 11 से दिन15 तक, यानि 5 दिनों में कैसा बिजनस किया।
विषय-सूची
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11

थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्यारहवां दिन: थामा फिल्म अपने पहले दिन की दमदार ओपनिंग करते हुए, अब अपने ग्यारहवें दिन तक पहुँच चुकी है, दीपावली के खास मौके पर रिलीज़ हुई थामा फिल्म से मेकर्स अच्छी लक्ष्मी बटोर रहें हैं, बीते 10 दिनों में थामा 100 + करोड़ का बिजनस दे चुकी है, दर्शकों का फिल्म को लेकर उत्साह को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है, की फिल्म सिनेमाघरों में ज़्यादा समय तक टिकने वाली है, (पिछले थामा मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आर्टिकल में हमने बीते 10 दिनों के थामा मूवी के कलेक्शन के बारे में बताया था), जो की थामा फिल्म ने बीते 10 दिनों में 108.50 करोड़ का बिजनस किया था।
और आज शुक्रवार 31 अक्टूबर, थामा मूवी का दिन 11 है, और थामा मूवी ने रिलीज़ के ग्यारहवें दिन पर, अपनी कमाई में फिर से गिरावट दिखाते हुए 3 करोड़ का बिजनस किया है, जो की पिछले 10 दिन का 108.50 करोड़ मिलाकर, कुल 111.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, आइए जानते हैं: थामा मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बारहवां दिन कैसा रहा?
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बारहवां दिन: आयुष्मान खुराना की 2025 की सबसे अच्छी फिल्म के रिकार्ड में आ रही है यह फिल्म, आज थामा फिल्म को 11 दिन बीत जाने के बाद भी, दर्शक इस फिल्म को अभी भी काफ़ी पसंद कर रहें हैं।
आज शनिवार 1 नवंबर, थामा मूवी का दूसरा सप्ताह, दिन 12 है, और थामा ने अपने बारहवें दिन की कमाई में थोड़ी सी स्पीड को बढ़ाते हुए, 4.40 करोड़ का बिजनस किया है, और एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को रिकवर करने की कोशिश कर रहा है, और अब थामा ने पिछले 111.50 करोड़ को मिलाकर, कुल 115.90 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, आइए जानते हैं: थामा मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेरहवां दिन कैसा रहा?
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेरहवां दिन: “मैडॉक फिल्म्स” की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का आज रविवार 2 नवंबर, थामा मूवी का दूसरा सप्ताह, दिन 13 है, और थामा ने अपने तेरहवें दिन पर अपनी कमाई में हल्की सी बढ़ोतरी करते हुए, 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जो की पिछले 115.90 करोड़ को मिलाकर, कुल 120.40 करोड़ का बिजनस कर चुकी है, आइए जानते हैं: थामा मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौदहवां दिन कैसा रहा?
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौदहवां दिन: हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का आज सोमवार 3 नवंबर, थामा मूवी का दूसरा सप्ताह, दिन 14 है, और थामा ने अपने चौदहवें दिन पर ज़बरदस्त गिरावट के साथ (14 दिन के अंदर का सबसे कम कलेक्शन वाला दिन है) सिर्फ 1.11 करोड़ का कलेक्शन किया है।
खैर: ये हर रिलीज़ हुई फिल्म के साथ होता है, सप्ताह का सोमवार, मंगलवार, और बुधवार अक्सर थोड़ा सुस्त ही देखने को मिलता है, उम्मीद है की थामा फिल्म फिर से अपने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को रिकवर कर लेगी, ओवरऑल अब थामा पिछले 120.40 करोड़ को मिलाकर, कुल 121.51 करोड़ का बिजनस कर चुकी है, आइए जानते हैं: थामा मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंद्रहवां दिन कैसा रहा?
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 15
थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंद्रहवां दिन: आयुष्मान खुराना, और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा का आज मंगलवार 4 नवंबर, थामा फिल्म का दूसरा सप्ताह, दिन 15 है, और थामा ने अपने पंद्रहवें दिन पर मध्यम कमाई करते हुए 2.25 करोड़ का बिजनस किया, जो की अब तक कुल मिलाकर 123.76 करोड़ का बिजनस कर चुकी है, बता दें: कि फिल्म थामा ने सिर्फ भारतीय सिनेमाघरों में ही केवल 123.76 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, (दुनिया भर में नहीं) वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों का कलेक्शन 171.50 करोड़ रहा।
(थामा फिल्म के पिछले 10 दिन, यानि 21 से 30 तारीख तक का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 108.50 करोड़ था)
| दिन | कलेक्शन | कुल |
|---|---|---|
| 31 अक्टूबर दिन-11 | 3 करोड़ | 111.50 करोड़ |
| 1 नवंबर दिन-12 | 4.40 करोड़ | 115.90 करोड़ |
| 2 नवंबर दिन-13 | 4.50 करोड़ | 120.40 करोड़ |
| 3 नवंबर दिन-14 | 1.11 करोड़ | 121.51 करोड़ |
| 4 नवंबर दिन-15 | 2.25 करोड़ | 123.76 करोड़ (वर्ल्डवाइड) 171.50 करोड़। |
थामा फिल्म को लेकर प्रशंसकों की समीक्षाएं

“मैडॉक फिल्म्स” के बैनर तले बनी यह फिल्म, जिसके निर्देशक “आदित्य सरपोतदार” हैं, और मुख्य अभिनेता के रूप में आयुष्मान खुराना, और बतौर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, की यह फिल्म थामा लोगों के मन से थमने का नाम ही नहीं ले रही है, हालांकि बीच-बीच में कमाई मे गिरावट आने के बावज़ूद भी लोग फिल्म को अभी भी देखने जा रहें हैं, और फिल्म को बेहद पसंद कर रहें हैं।
आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल पार्ट-2 के बाद, “थामा फिल्म” प्रशंसकों को बेहद एंटरटेन कर रही है, उसके ऊपर मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर का तड़का सोने पर सुहागा वाला काम कर रहा है, मलाइका अरोड़ा का हॉट लुक, साथ में एंटरटेन करने के लिए परेश रावल साहब, और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की धमाल कॉमेडी का कॉम्बिनेशन, फिल्म में ज़बरदस्त तड़का लगा रहा है।
(थिएटर के बाहर खड़े न्यूज़ रिपोर्टर ने) जब बाहर निकलते हुए प्रशंसकों से थामा मूवी के बारे में रिव्यू पूछा, तो प्रशंसकों ने कहा की फिल्म बहुत दमदार है, ज़रूर देखने जाएं, फिल्म में डर के साथ-साथ, थोड़ी कॉमेडी, और थोड़ा रोमांस का मिलाजुला तड़का काफ़ी एंटरटेनिंग है, और उन्हीं कुछ लोगों मे से जब बाहर खड़े न्यूज़ रिपोर्टर ने पूछा: तो प्रशंसकों ने हँसते हुए जवाब मे कहा, कि हम तो स्पेशली मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर सॉन्ग देखने के लिए आए थे।
फिल्म में लोगों को परेश रावल, और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कॉमेडी भी बेहद पसंद आई, ओवरऑल थामा मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुँच रहे लोगों ने फिल्म की कहानी को काफ़ी एंटरटेनिंग के साथ-साथ टोटल पैसा वसूल भी बताया, यही कारण है कि शायद फिल्म में बीच-बीच में गिरावट आने के के बावज़ूद भी फिल्म की बुकिंग, और फिल्म की कमाई में अचानक उछाल आने लगता है, और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई में फिर से रिकवर कर लेता है।
थामा फिल्म का कुल कलेक्शन कितना है: (भारतीय और वर्ल्डवाइड)
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी, आयुष्मान खुराना की नई फिल्म थामा को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है,थोड़ा डर, थोड़ी कॉमेडी, थोड़ा रोमांस के तड़के से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को अपनी और जबरदस्त आकर्षित कर रहा है, फिल्म ने 15 दिनों में ही अपने मेकिंग बजट 145 करोड़ को रिकवर करते हुए, भारतीय सिनेमा में 123.76 करोड़, और वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 171.50 करोड़ से भी ज़्यादा की कमाई कर चुकी हैउम्मीद करते हैं की यह फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरे, और आने वाले सप्ताह में फिल्म थामा 200 करोड़ रुपए के क्लब में जल्द ही शामिल हो जाए।
अस्वीकरण: बॉक्स ऑफिस डेटा अलग-अलग सोर्स, और हमारी अपनी रिसर्च से इकट्ठा किया गया है, यह डेटा अंदाजन हो सकता है, और “todaytimenews” डेटा की सच्चाई के बारे में कोई दावा नहीं करता है।
आगे पढ़ें: थामा फिल्म ने दिन 6 से, दिन 10 तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? थामा फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दिन 6 से- दिन 10 तक की कमाई



