थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Day 1 “Thamma” ने मचाया धमाल

फिल्म थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म “थामा” बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानकर आप रह जाएंगे दंग, दिवाली के शुभ अवसर 21 अक्टूबर, मंगलवार को थामा फिल्म के रिलीज़ की तारीख तय की गई थी, लेकिन दर्शकों ने थामा मूवी को लेकर इतना उत्साह दिखाया की फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग होने लगी, और पहले ही दिन थिएटर हाउसफुल हो गया।

थामा फिल्म कैसी है? फिल्म को लेकर प्रशंसकों में बढ़ा उत्साह: एडवांस्ड में हुई बुकिंग

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा के ट्रेलर का लॉन्च होते ही, प्रशंसकों को इसके बड़े परदे पर रिलीज़ होने का था, बड़ी बेसब्री से इंतज़ार, इसलिए थामा मूवी की बुकिंग ओपन होते ही, प्रशंसकों में फिल्म को लेकर एक अलग उत्साह भी देखने को मिला, जिसका नतीजा यह हुआ की दर्शक टिकटों की एडवांस्ड बुकिंग करने लगे, और अंत में थिएटर हाउसफुल हो गया, इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है आयुष्मान खुराना की थामा मूवी बॉक्स ऑफिस पर क्या धूम मचाने वाली है।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर किया है, और प्रशंसकों को इन दोनों की यह केमिस्ट्री बेहद ही पसंद आ रही है, और साथ ही में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म मे सपोर्टिंग किरदार के अहम भूमिका में परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नज़र आने वाले है, जिन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से इस फिल्म में और भी चार चाँद लगा दिए हैं।

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: “Thamma” इतने करोड़ से हुई पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन: आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धूम, 21 अक्टूबर, मंगलवार को दिवाली के खास मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म थामा से मेकर्स को काफ़ी उम्मीदें थी, और यह “फिल्म” मेकर्स की उम्मीदों पर खरी भी उतरती नज़र आ रही है, थामा फिल्म ने पहले ही दिन बेहद शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की, जबरदस्त हाउसफुल बुकिंग के साथ फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ डाला है। फिल्म ने पहले ही दिन “24 करोड़” का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया है, आइए थामा फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन: थामा मूवी के पहले ट्रेलर के लॉन्च के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में थी, इसके रिलीज़ का फैंस काफ़ी समय से इंतज़ार भी कर रहे थे, मैडॉक फिल्म्स की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को, थिएटर में दूसरे दिन पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हालांकि दूसरा दिन, पहले दिन से थोड़ा सुस्त रहा।

अपने पहले दिन के रिकार्ड तोड़ 24 करोड़ का बिजनस देने के बाद, थामा फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की कलेक्शन में थोड़ी सी गिरावट देखी गई, जहाँ थामा फिल्म ने अपने पहले दिन पर ही 24 करोड़ की कमाई की थी, वही थामा ने अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 18.6 करोड़ का बिजनस दिया।

हालांकि दर्शक इस फिल्म को काफ़ी पसंद कर रहें हैं, माना जा रहा है: शायद त्योहार होने पर लोग व्यस्त होने के कारण बुकिंग में थोड़ी सी गिरावट देखी गई हो, फिर भी अगर 2 दिन की कमाई को देखा जाए, तो थामा मूवी ने 2 दिन में कुल मिलाकर 42.6 करोड़ का बिजनस दिया है, आइए जानते हैं: थामा मूवी के तीसरे दिन का कलेक्शन कैसा रहा।

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर, अपने पहले दिन एक शानदार प्रदर्शन के साथ शुरुआत की थी, हाउसफुल बुकिंग और रिकार्ड तोड़ बिजनस करने के बाद, हालांकि दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई थी।

लेकिन उसके बावज़ूद भी थामा फिल्म को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, और थामा फिल्म ने अपने तीसरे दिन में 13 करोड़ की कमाई की है, जो की 3 दिन का लगभग मिलाकर 55.6 करोड़ का बिजनस दे चुका है, हालांकि पहले दिन के मुकाबले में थामा मूवी ने दूसरे दिन से भी कम का बिजनस किया है। आइए जानते हैं: थामा फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन कैसा रहा।

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फिल्म “थामा” एक दमदार ओपनिंग की शुरुआत के साथ एंट्री करते हुए अपने चौथे दिन तक पहुँच चुकी है, रिपोर्ट्स के मुताबिक थामा की कमाई के चौथे दिन में फिर से गिरावट देखी जा रही है, थामा ने अपने चौथे दिन की कमाई में 10 करोड़ का बिजनस दिया, लेकिन उसके बावज़ूद भी फिल्म 4 दिनों में कुल मिलाकर 65.6 करोड़ का बिजनस दे चुका है। आइए जानते हैं: थामा फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन कैसा रहा।

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5

थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवा दिन: थामा फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन शनिवार को आया उछाल, दिन 5 ने बढ़ाई कमाई में थोड़ी रफ्तार, थामा ने अपने पहले दिन के दमदार ओपनिंग के साथ हाउसफुल करके सबको चौंकाया था, लेकिन पहले दिन के रिकार्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस के बाद एकाएक कमाई में गिरावट आने लगी थी, लेकिन अब थामा के पांचवे दिन “शनिवार” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर मेकर्स की जान में आई जान, थामा ने शनिवार को अपनी कमाई की स्पीड को बढ़ाते हुए 13 करोड़ का बिजनस दिया, जो की अब तक 5 दिन का कलेक्शन कुल मिलाकर 78.6 करोड़ का बिजनस दे चुका है।

(थामा मूवी का दिन-1 से, दिन-5 तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)

दिन:कलेक्शन:कुल:
21 अक्टूबर दिन-124 करोड़24 करोड़
22 अक्टूबर दिन-218.6 करोड़42.6 करोड़
23 अक्टूबर दिन-313 करोड़55.6 करोड़
24 अक्टूबर दिन-410 करोड़65.6 करोड़
25 अक्टूबर दिन-513 करोड़78.6 करोड़

थामा फिल्म की स्टार कास्ट

थामा फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें: तो फिल्म थामा के मुख्य स्टार कास्ट में आयुष्मान खुराना एवं रश्मिका मंदाना हैं, इनके अलावा इस फिल्म में सपोर्टिंग अहम भूमिकाओं के रूप में परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फैजल मलिक अपनी शानदार अदाकारी के साथ नज़र आएंगे, फिल्म में और तड़का देने के लिए मलाइका अरोड़ा भी एक (पॉइज़न बेबी) के किरदार मे विशेष भूमिका में नज़र आएंगी, थामा फिल्म में मलाइका अरोड़ा का एक ज़बरदस्त आइटम डांस नंबर भी है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

“थामा” फिल्म के लेखक निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू, और अरुण फलारा हैं, इस फिल्म को निर्देश किया है आदित्य सरपोतदार ने, और इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान, और अमर कौशिक हैं, यह फिल्म “मैडॉक फिल्म्स” के बैनर तले बनी है

थामा फिल्म की कहानी क्या है

हाल ही में थामा फिल्म के एक इंटरव्यू के दौरान: आयुष्मान खुराना ने बताया कि यह फिल्म वैम्पायर (पिशाच) के बारे में नहीं है, बल्कि बेताल के बारे मे है, जो की भारतीय लोक-कथाओं का एक हिस्सा रह चुका है, इस फिल्म को हिंदू पौराणिक कथाओं को आधुनिक रोमांटिक-आलौकिक विषय के साथ मिलाकर बनाई गई है, उन्होंने यह भी बताया की: यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा की कहानी दरअसल आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती है।

आयुष्मान खुराना ने थोड़ी सी कहानी को और बताते हुए: दर्शकों के मन में उत्सुकता को और बढ़ावा देते हुए, यह भी बताया की इस फिल्म में एक आलोक नामक व्यक्ति है, जो एक हैक पत्रकार होता है, वह अपने दोस्तों के साथ एक ट्रेक पर जाता है, और जंगल में रास्ता भटक जाता है, इसी दौरान एक भूरे भालू के हमले के बाद उसे ताड़का बचाती है, जिससे वह प्यार करने लगता है, बिना यह जाने की वह एक बेताल है:- एक ऐसी मरी हुई औरत, जिसके पास अपार शक्ति है, और जो जानवरों के खून पर जिंदा रहती है

इसके आगे आयुष्मान खुराना ने मुस्कुराते हुए कहा, की सारी स्टोरी मुझ से ही सुन लोगे, तो पिक्चर में क्या देखोगे? और इस प्रकार इंटरव्यू का अंत करते हुए, उन्होंने अपने दर्शकों और प्रशंसकों को संदेश दिया, की 21 अक्टूबर, मंगलवार 2025 दीपावली के शुभ अवसर पर, यह फिल्म सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, आप सभी जाएं और इस फिल्म का आनंद लें।

क्या थामा फिल्म स्त्री से जुड़ा है?

जी हाँ, “थामा फिल्म” मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों से जुड़ी एक फिल्म है, बल्कि “थामा फिल्म” मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवी किस्त है, जिसकी पहली किस्त स्त्री से शुरुआत हुई थी, पहली किस्त स्त्री, जो की एक स्वतंत्र फिल्म के रूप में रिलीज हुई थी, यूनिवर्स-निर्माण की शुरुआत भेड़िया से हुई, जिसमे स्त्री के पात्र दिखाए गए थे, इसके बाद मुंज्या आई जिसमें भेड़िया और स्त्री के पात्र दिखाए गए, और स्त्री-2 में भेड़िया के पात्रों को दिखाया गया, और थामा में भेड़िया, स्त्री, मुंज्या, और स्त्री-2 के कैमियों को दिखाया गया हैं, जो थामा को सभी पाँच फिल्मों से जोड़ने वाली एक केंद्रीय कड़ी बनाता है।

थामा फिल्म का बजट कितना था?

थामा फिल्म के बजट के बारे में बात करें तो, “मैडॉक फिल्म्स की थामा फिल्म” के मेकर्स ने इस फिल्म को कम्प्लीट करने में तकरीबन 145 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे, जिसमें से फिल्म का टोटल प्रोडक्शन कॉस्ट लगभग 125 करोड़ था, और “20 करोड़” मार्केटिंग और फिल्म के इवेंट्स, और प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किए गए थे, जो कुल मिलाकर 145 करोड़ के मेकिंग कॉस्ट में बनकर तैयार हुई है।

हालांकि फिल्म दर्शकों को पसंद तो आ रही है, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी कर रही है, लेकिन कहीं ना कहीं मेकर्स जितनी उम्मीद कर रहे थे, थामा बॉक्स ऑफिस पर उतना बिजनस नहीं दे पा रही है, हालांकि मेकर्स को थामा के पहले दिन की ओपनिंग को देख कर लगा था, की जैसा पहले दिन का बॉक्स ऑफिस हुआ 24 करोड़, आने वाले दिनों में भी मेकर्स ने कुछ वैसा ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन होने की उम्मीद लगाई थी।

लेकिन अभी भी अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो थामा का बॉक्स ऑफिस पर पांचवा दिन है, और थामा कुल मिलाकर 78.6 करोड़ का बिजनस दे चुकी है, उम्मीद करते हैं आने वाले सप्ताह में यह फिल्म और रिकवर कर ले।

थामा मूवी समीक्षा: (Review)

“मैडॉक फिल्म्स” की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म “थामा” बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल, कम कलेक्शन होने के बावज़ूद भी दर्शकों को यह फिल्म बेहद ही पसंद आ रही है, और प्रशंसक थामा फिल्म को सपोर्ट भी कर रहे हैं 6.4 मिले हैं स्टार⭐ आलोचकों ने थामा फिल्म को सराहा, और सकारात्मक समीक्षाएँ भी दिए, और कहा की स्त्री फिल्म की पांचवी किस्त “थामा” की कहानी में एक नई ताज़गी की झलक दिखाई दी है।

अस्वीकरण: बॉक्स ऑफिस डेटा अलग-अलग सोर्स, और हमारी अपनी रिसर्च से इकट्ठा किया गया है, यह डेटा अंदाज़न हो सकता है, और “todaytimenews” डेटा की सच्चाई के बारे में कोई दावा नहीं करता है।

आगे पढ़ें:- थामा फिल्म ने दिन-6 से, दिन-10 तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? थामा फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दिन 6 से- दिन 10 तक की कमाई

थामा फिल्म का दिन-11 से, दिन-15 तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानने के लिए इसे पढ़ें: थामा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दिन 11 से- दिन 15 तक की कमाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *