टाइगर श्रॉफ की बॉलीवुड में सबसे फ्लॉप फिल्म, करोड़ों के बजट में बनाई गई फिल्म, और कमाई ना के बराबर, डूब गए निर्माताओ के सारे पैसे, वो एक कहावत है ना की, ज़रूरी नहीं की हर बड़े बजट में बनी फिल्में सफलता प्राप्त करें, आज हम आपको टाइगर श्रॉफ की बॉलीवुड में सबसे फ्लॉप फिल्म के बारे में बताने जा रहें हैं।
विषयसूची
टाइगर श्रॉफ की सबसे फ्लॉप फिल्म- “गणपत- ए हीरो इज बॉर्न” फिल्म 2023 सुपर फ्लॉप रही

हम जिस फिल्म की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं टाइगर श्रॉफ की 2023 में रिलीज़ हुई (साइंस – फिक्शन थ्रिलर) फिल्म गणपत- ए हीरो इज बॉर्न है। जो की सिनेमा घरों में बुरी तरह से फ्लॉप हो गई, इस फिल्म को तैयार करने में निर्माताओं ने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, लेकिन अगर कमाई की बात करें, तो इस फिल्म ने मेकिंग बजट का 10% प्रतिशत भी प्रॉफिट नहीं दिया।
बॉलीवुड में हर साल ना जाने कितनी फिल्में रिलीज़ होतीं हैं, जिनमें से कुछ फिल्में रिकार्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर साबित होतीं हैं, और कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो जातीं हैं, उन्ही में से एक यह फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई, दर्शकों ने इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया, जिसके कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पीट गई और मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
गणपत- ए हीरो इज बॉर्न फिल्म ने कितने पैसे कमाए? मैकिंग बजट
बता दें की गणपत- ए हीरो इज बॉर्न फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने दिल खोल कर पैसे लगाए थे, 150 करोड़ के बड़े बजट में बनाकर तैयार की गई थी यह फिल्म, लेकिन 150 करोड़ के बदले में निवेश कर्ताओं को सिर्फ 18 करोड़ रुपए तक का ही प्रॉफिट दिया, बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपए भी पार नहीं कर पाई यह फिल्म, और निर्माताओं के सारे पैसे डुबो दिए।

एक्शन से भरपूर थी यह फिल्म, फिल्म के निर्देशक, निर्माताओं और फिल्म की पुरी टीम मेंबर्स ने पूरे दिलों जान से इस फिल्म को तैयार किया, एक्शन और रोमांस का मिक्सअप करके अपनी तरफ से एक बेहतरीन फिल्म बनाई थी, लेकिन फिर भी ना जाने क्यूँ दर्शकों के दिलों में कुछ खास असर नहीं दिखा पाई यह फिल्म।
गणपत- ए हीरो इज बॉर्न फिल्म कास्ट
गणपत- ए हीरो इज़ बॉर्न फिल्म के कास्ट और क्रू की बात करें, तो इस फिल्म में सभी मार्केट के मंजे हुए कलाकार थे, टाइगर श्रॉफ, (टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में डबल रोल के किरदार में नज़र आएंगे) इनके अलावा बतौर लीड अभिनेत्री में कृति सेनन, और एली अवराम, यहाँ तक की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन साहब भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे, इस फिल्म को डायरेक्ट किया है “विकास बहल” ने, और इनके निर्माता हैं विकास बहल, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख, और यह फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी है।
इस फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने डीएनए (DNA) को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान गणपत फिल्म के बारे में बताया, की गणपत- ए हीरो इज बॉर्न फिल्म उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, उन्होंने काफ़ी सालों पहले इस फिल्म को बनाने का सपना देखा था, और इस फिल्म की कहानी भी मैंने ही लिखी थी, लेकिन फिर पता नहीं क्यूँ अचानक “गणपत” की शूटिंग के दौरान मैं एक आत्म – शंका में पड़ गया।
उन्होंने कहा की मुझे महसूस हो रहा था, की मैं फिल्म के साथ क्या कर रहा हूँ, क्योंकि फिल्म की कहानी पुरी तरह से बदलती जा रही थी, जैसा उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में सोचा था, उससे एक दम विपरीत कहानी बनती जा रही थी, उन्होंने DNA के इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया, की गणपत फिल्म की असफलता का कहीं ना कहीं मैं भी जीमेदार हूँ, जब शूटिंग के दौरान मुझे कहानी में बदलाव महसूस हुआ था, मुझे तभी रुक जाना चाहिए था, और कहानी को वापस उसी मोड़ पर ले जाना चाहिए था, जो की मैंने अपने सपनों के प्रोजेक्ट के बारे में सोच रखा था।
टाइगर श्रॉफ एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं?
टाइगर श्रॉफ एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ तक की भारी भरकम फीस लेते हैं, और कभी-कभी उससे भी अधिक चार्ज करते हैं, बता दें की गणपत- ए हीरो इज बॉर्न के लिए भी टाइगर श्रॉफ ने बड़ी रकम में यह फिल्म साइन की थी, रिपोर्टर के मुताबिक लगभग 30 से 35 करोड़ रुपए चार्ज किए थे, 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म, 20 करोड़ का भी प्रॉफिट नहीं दे पाई, जिसमें से टाइगर श्रॉफ की फीस भी नहीं निकली, जो की 30 से 35 करोड़ रुपए कि थी।
गणपत- ए हीरो इज बॉर्न फिल्म की कहानी के बारे में- सारांश
एक निराशाजनक भविष्य, एक तबाह दुनिया, जहाँ अमीर और ताक़तवर लोग गरीब वासियों पर अत्याचार और शासन करते हैं, अमीर और ताक़तवर लोगों के सताये हुए गरीब लोग गणपत नामक व्यक्ति का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें होते हैं, गणपत (टाइगर श्रॉफ), एक अथक और कुशल सतर्क व्यक्ति, एक शक्तिशाली आपराधिक साम्राज्य को ध्वस्त करने के मिशन पर निकलता है, जिसने शहर को भय से जकड़ रखा है, गणपत उत्पीड़ितों के लिए आशा का एक प्रतीक बन जाता है, जो अँधेरों से बाहर निकाल कर ले जाता है।
गणपत- ए हीरो इज बॉर्न मूवी पर आलोचकों के नकारात्मक समीक्षाएँ
एक्शन और साइंस-फिक्शन से भरपूर टाइगर श्रॉफ की गणपत- ए हीरो इज बॉर्न फिल्म को दर्शकों से और आलोचकों दोनों से ही बहुत नकारात्मक समीक्षाएँ मिलें, फिल्म की कहानी को लोगों ने बेकार बताया, दर्शकों ने और आलोचकों ने कहा की वही पुरानी घिसी-पिटी कहानी है, खराब VFX और जितनी उम्मीद की गई थी, उसमें से 10% परसेंट भी खरे नहीं उतरे, उम्मीद के मुताबिक फिल्म बिल्कुल परे है। पब्लिक की ऐसी समीक्षाएं पाकर, मेकर्स ने इसका पार्ट- 2 बनाने का प्लान रद्द कर दिया।
हालांकि जब गणपत- ए हीरो इज बॉर्न फिल्म बनाने का प्लान किया गया था, उस समय मेकर्स ने सोचा था की इसका पार्ट- 2 भी बनाएँगे, लेकिन इतने खराब और नकारात्मक समीक्षाएं मिलने पर, और 150 करोड़ की इतनी महंगी फिल्म बनाने के बावज़ूद भी 20 करोड़ रुपए तक वसूल ना हो पाने के कारण, निर्देशक और निर्माताओं ने गणपत फिल्म का पार्ट- 2 बनाने की योजना को रद्द कर दी, इसलिए अब इसका पार्ट- 2 नहीं बनेगा, 2 घंटे 13 मिनट की यह फिल्म निर्माताओं को सबसे भयंकर नुकसान देने वाली फिल्म साबित हुई।
टाइगर श्रॉफ की सबसे फ्लॉप फिल्म कौन सी है?
टाइगर श्रॉफ की सबसे फ्लॉप फिल्म, (2016) में रिलीज़ हुई, “अ फ्लाइंग जट” (2017) में रिलीज़ हुई, “मुन्ना माइकल” (2022) में रिलीज़ हुई, “हीरोपंती” (2023) में रिलीज़ हुई, “गणपत- ए हीरो इज बॉर्न” और (2024) में “बड़े मियां छोटे मियां” टाइगर श्रॉफ की 5 बिग फ्लॉप फिल्में क्यों लगातार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दे रहें हैं टाइगर श्रॉफ, कमजोर पड़ता जा रहा है उनका एक्टिंग करियर।
टाइगर श्रॉफ सबसे फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट:
| फिल्म रिलीज़ वर्ष: | फिल्म का नाम: | मेकिंग बजट: | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: |
| (2016) | “अ फ्लाइंग जट” | 55 करोड़ | 54 करोड़ |
| (2017) | “मुन्ना माइकल” | 45 करोड़ | 48 करोड़ |
| (2022) | “हीरोपंती” | 80 करोड़ | 36 करोड़ |
| (2023) | “गणपत- ए हीरो इज बॉर्न” | 150 करोड़ | 18 करोड़ |
| (2024) | “बड़े मियां छोटे मियां” | 300 करोड़ | 102 करोड़ |
क्यूँ “जैकी भगनानी” के परिवार को अपनी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ गई? बड़े मियां छोटे मियां की पुरी जानकारी के लिए : आप इसे पढ़ सकते हैं👉 2024 की बड़े मियां छोटे मियां फिल्म हिट थी या फ्लॉप?



