पृथ्वी पर सबसे पहले कौन सा जीव आया था – और कैसे जन्म हुआ?

पृथ्वी पर सबसे पहले कौन सा जीव आया था

बहुत लोगों के मन मे, ये सवाल उठता है, जब पृथ्वी का निर्माण हुआ, तो पृथ्वी पर सबसे पहले कौन सा जीव आया था, किसका जन्म हुआ था, यह बहुत प्राचीन किस्सा है, और बहुत रोमांचिक भी। आज से 454 करोड़ साल पहले, जब सूर्य, पृथ्वी, चंद्रमा और अन्य सभी ग्रहों का निर्माण होने के बाद, करोड़ों सालों तक पृथ्वी एक लावे की तरह उबल रही थी, और धरती पर कुछ भी नहीं था।

करोड़ों सालों तक-पृथ्वी एक लावे की तरह उबल रही थी

ऐसे में हर किसी के मन में, ये उलझन ज़रूर उठती है, की आखिरकार पृथ्वी पर सबसे पहले, कौन सा जीव आया था?

पृथ्वी पर सबसे पहले कौन सा जीव आया था – आइए जानते हैं

पृथ्वी का निर्माण तो हो गया था, लेकिन पृथ्वी आज की तरह रहने लायक बिल्कुल नहीं थी, ना हवा, ना पानी, और ना ही ऑक्सीजन, पृथ्वी के निर्माण होने के बाद भी, पृथ्वी को रहने लायक बनाने के प्रोसेस के लिए करोड़ों साल लगे थे, पृथ्वी के निर्माण होने के बाद लगभग 1.5 अरब साल तक (Asteroids) यानि क्षुद्रग्रहों, (Meteorites) यानि उल्कापिंडों और (Comets) यानि धूमकेतु, ये सभी की लगातार 1.5 अरब साल तक यूँ ही गिरते रहे, और इन गिरते हुए उल्कापिंडों, और धूमकेतु मे जमा था, भरपूर मात्रा में नमक, खनिज (मिनिरल्स) पानी और धातु।

पृथ्वी पर उल्कापिंडों और धूमकेतु द्वारा लाया गया पानी और खनिज

लाखों करोड़ों सालों तक यह प्रोसेस चलता रहा, ये नमक, खनिज और पानी और धातु लाते रहे, और धीरे-धीरे समय के साथ-साथ, पृथ्वी ठंडी होती रही, और पृथ्वी की ऊपरी सतह पानी से ढकने लगी, जिसके कारण पृथ्वी के भारी तत्व, जैसे धातु, रेडियोऐक्टिव प्रदार्थ पृथ्वी के केंद्र (center) में जाकर इकठ्ठा होने लगे, और हल्के कम वजन वाले प्रदार्थ, पृथ्वी के सतह पर आ गए, और इस प्रक्रिया में लगभग 150 करोड़ साल गुज़र चुके थे, और यहीं से शुरू हुआ पृथ्वी के पहले जीव का निर्माण।

जन्म हुआ दुनिया का पहला जीव

पानी में नमक, मिनिरल्स और आयनिक धातु जमा होने के कारण, सूक्ष्म जीवों ने जन्म लिया, वैज्ञानिकों के मुताबिक: इन जमे हुए पानी के अंदर, पहली बार किसी जीव के रूप में इन (Micro Organism) सूक्ष्म जीवों और (Unicellular Organism) कोशिकीय का जन्म हुआ था।

सूक्ष्म जीव बैक्टीरिया-कोशिकीय
सूक्ष्म जीव बैक्टीरिया-कोशिकीय

और लाखों सालों तक ये प्रक्रिया यूँ ही चलती रही, ये सूक्ष्म जीव, बैक्टीरिया खनिज के कारण, दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में बढ़ने लगे, और समय के साथ-साथ, पृथ्वी का ये जमा हुआ पानी, सूक्ष्म जीवों से भर चुका था, पृथ्वी के निर्माण होने के बाद ये पहला इतिहास था: जब लाखों करोड़ों की तादाद में, इन सूक्ष्म बैक्टीरिया जीवों के रूप मे रचना होनी शुरू हो गई थी।

हजारों सालों तक यह प्रक्रिया चलने के कारण, समुद्र में इन बैक्टीरियों की संख्या इतनी अधिक मात्रा में बढ़ चुकी थी, की ये सब आपस में ही चिपकने शुरू हो चुके थे, और आपस मे चिपककर, या यूँ कह लीजिए, कि आपस में जुड़कर, पत्थरों की टीलों जैसी संरचनाओं मे बदल गए, सूक्ष्म जीवों से बने पत्थरों के ये टीले, अरबों बैक्टीरियों (जीवाणुओं) का खदान था, और यह कोई मामूली बैक्टीरिया फैलाने वाले, सूक्ष्म जीव कोशिकीय नहीं थे, यह ऑक्सीजन का भंडार था।

ऑक्सीजन कहाँ से और कैसे आया ?

सूक्ष्म जीव बैक्टीरिया, ऑक्सीजन का खदान

जब इन सूक्ष्म जीव कोशिकीय ने जन्म लिया, तो इनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था, तो इन्होंने पानी मे मौजूद मिनिरल्स, कार्बन डाईऑक्साइड और सूर्य की किरणे, प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) यानि प्रकाश की ऊर्जा का उपयोग, को अपना भोजन बना लिया, ये सूक्ष्म जीव बैक्टीरिया सूरज की रोशनी (धूप), मिनिरल्स, और कार्बन डाईऑक्साइड को अपना भोजन बनाते थे, और बदले मे मल को, ऑक्सीजन के रूप मे वायुमंडल मे त्याग करते थे, और यह प्रक्रिया आज भी जारी है।

संक्षेप:

इसी प्रकार धरती पर सबसे पहले जीव का निर्माण, सूक्ष्म जीव-कोशकीय का हुआ था, आज हम सब श्वास ले रहें हैं, तो प्रथम श्रेय इन्हीं सूक्ष्म जीवों को जाता है, पेड़, पौधे तो बहुत वर्षों के बाद आए, या यूँ कहें तो लगभग और 150 करोड़ वर्षों के बाद आए, लेकिन प्रथम ऑक्सीजन का निर्माण, इन्हीं सूक्ष्म जीवों के द्वारा किया गया थी

सूक्ष्म जीव के आने से पहले का किस्सा जानने के लिए, आप इसे समझ सकते हैं: पृथ्वी का इतिहास – पृथ्वी का निर्माण कैसे हुआ? इसमे पूर्ण रूप से स्पष्टीकरण किया गया है, सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा से लेकर, अन्य सभी ग्रहों तक का, इससे पिछले 150 करोड़ सालों तक का सफ़र।

कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब:

पृथ्वी का निर्माण होने के बाद, पृथ्वी कैसी थी ?

454 करोड़ साल पहले पृथ्वी का निर्माण होने के बाद, पृथ्वी एक लावे की तरह उबल रही थी, पृथ्वी पर कुछ भी नहीं था, ना हवा, ना पानी, और ना ही ऑक्सीजन, थी तो सिर्फ (अग्नि) जिसके कारण पृथ्वी उबल रही थी।

पृथ्वी पर सबसे पहला जीव कौन था, किसने जनम लिया था?

पृथ्वी पर पहली बार, किसी जीव के रूप में (Micro Organism) सूक्ष्म जीव (Unicellular Organism) कोशिकीय का जन्म हुआ था, इन सूक्ष्म जीवों के बाद ही, बाकी जटिल जीव और मनुष्य आए थे।

ऑक्सीजन कहाँ से आता है?

ऑक्सीजन की प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) यानि सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा का उपयोग करने से आती है, जिसमे पेड़-पौधे, शैवाल और सूक्ष्म जीव बैक्टीरिया आते हैं, ये सूर्य के प्रकाश, पानी और कार्बन डाईऑक्साइड का उपयोग कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, (लेकिन अगर ब्रह्मांड में सर्व प्रथम ऑक्सीजन की बात करें तो, सूक्ष्म जीव-कोशिकीय प्रथम जीव थे, जिन्होंने धरती पर ऑक्सीजन का प्रथम निर्माण किया था, ये पानी के अंदर सूरज की रोशनी (धूप) मिनिरल्स और कार्बन डाईऑक्साइड को अपना भोजन बनाते थे, और बदले मे मल को, ऑक्सीजन के रूप मे वायुमंडल मे त्याग करते थे, और यह प्रक्रिया आज भी जारी है।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *